iPhone असली खरीदा है या नकली? एक मिनट में करें चेक!

iPhone की वैरिफिकेशन के लिए यूं तो आप कंपनी के स्टोर पर जाकर इसकी ऑथेंटीसिटी चेक करवा सकते हैं। फोन के IMEI नम्बर से भी इसका पता लगाया जा सकता है।

iPhone असली खरीदा है या नकली? एक मिनट में करें चेक!

Apple के iPhone दुनियाभर में पॉपुलर हैं

ख़ास बातें
  • असामाजिक तत्व नकली आईफोन बेचकर भी ग्राहकों को चूना लगा देते हैं।
  • ये फोन देखने में हूबहू ओरिजनल आईफोन के जैसे ही दिखते हैं।
  • फोन के IMEI नम्बर से भी इसका असली होने का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Apple के iPhone दुनियाभर में पॉपुलर हैं और बहुत लोग इन्हें खरीदते हैं। लेकिन आजकल कुछ असामाजिक तत्व नकली आईफोन बेचकर भी ग्राहकों को चूना लगा देते हैं। ये फोन देखने में हूबहू ओरिजनल आईफोन के जैसे ही दिखते हैं, लेकिन अंदर से ये नकली होते हैं। तो आखिर कैसे पता लगे कि खरीदा गया iPhone असली है या नकली! इसका एक बहुत ही आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं जिससे आप एक मिनट के भीतर ही अपने फोन की वैरिफिकेशन कर सकते हैं। 

कैसे पता लगाएं iPhone असली है या नकली? 
iPhone की वैरिफिकेशन के लिए यूं तो आप कंपनी के स्टोर पर जाकर इसकी ऑथेंटीसिटी चेक करवा सकते हैं। फोन के IMEI नम्बर से भी इसका पता लगाया जा सकता है। लेकिन हम आपको एक बेहद आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप घर बैठे ही फोन की प्रमाणिकता जांच सकते हैं। 

ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले आपको iPhone की Settings में जाना है। यहां पर General  में जाकर About पर टैप करना है। 
  • इसके बाद आपको यहां पर एक सीरियल नम्बर दिखाई देगा। इस सीरीयल नम्बर को आपको कॉपी कर लेना है। 
  • कॉपी होने के बाद आप अपने फोन के वेब ब्राउजर जैसे Chrome या Safari में जा सकते हैं जहां पर आपको iPhone checker टाइप करना है। 
Latest and Breaking News on NDTV
 
  • उसके बाद सर्च करें और आपको एपल की Check Coverage Website दिखाई देगी। इस पर जाकर आपको कॉपी किया गया सीरीयल नम्बर पेस्ट कर देना है। इसके बाद नीचे दिए गए कोड को बॉक्स में भरकर Submit बटन पर टैप करना है। 
  • अगर आपके सामने आपके फोन का सीरियल नम्बर और पर्चेज डेट जैसे डिटेल्स आ रहे हैं तो आपका iPhone असली है। 

इस तरह से आप Settings में जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके द्वारा खरीदा गया महंगा iPhone असली है या नकली। महंगे स्मार्टफोन्स को लेकर धोखाधड़ी अक्सर सामने आती रहती है। इसलिए आपके पास छोटी सी जानकारी भी आपको  इस तरह की धोखाधड़ी से बचा सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »