48MP के दो कैमरा और 8GB रैम के साथ Fairphone 4 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Fairphone 4 की कीमत EUR 579 (लगभग 49,800 रुपये) है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 55,845 रुपये) है।

48MP के दो कैमरा और 8GB रैम के साथ Fairphone 4 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Fairphone 4 स्मार्टफोन 5 साल तक की वॉरंटी के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Fairphone 4 फोन स्नैपड्रैगन 750जी 5जी प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • फोन की बैटरी 3,905mAh की है
विज्ञापन
Fairphone 4 को गुरुवार को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसको लेकर "ethical, reliable और sustainable" होने का दावा किया गया है। कहा गया है कि यह आज की तारीख में कंपनी का सबसे टिकाऊ फोन है। Fairphone 4 स्मार्टफोन 5 साल तक की वॉरंटी के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच फुल-एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 750जी 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।
 

Fairphone 4 price, availability

Fairphone 4 की कीमत EUR 579 (लगभग 49,800 रुपये) है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 55,845 रुपये) है। फोन शिपमेंट 25 अक्टूबर से शुरू होगी, यह खरीद के लिए Fairphone की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फोन का बेस वेरिएंट केवल ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, लेकिन अन्य वेरिएंट को आप ग्रीन, ग्रे और स्पेकल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया कंपनी इस फोन पर पूरे 5 साल तक की वॉरंटी प्रदान कर रही है।
 

Fairphone 4 specifications, features

डुअल सिम (नैनो) Fairphone 4 फोन Android 11 पर काम करता है। कंपनी ने वादा किया है कि स्मार्टफोन को दो एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे, जबकि सॉफ्टवेयर अपडेट 2025 तक प्राप्त होंगे। इसमें 6.3-इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके साथ फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 410पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 750जी 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 619 जीपीयू, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8x डिजिटल ज़ूम मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस व उसके साथ 120 डिग्री एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिग के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का Sony IMX576 कैमरा HDR सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसमें भी आपको 8x डिजिटल ज़ूम मिलेगा।

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो Fairphone 4 में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ वी5.1, NFC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी ओटीजी और डिस्प्ले पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में साइड माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ई-कंपास मौजूद है।

यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो कि फोन को डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है। फोन की बैटरी 3,905mAh की है, जिसके साथ आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 162x75.5x10.5mm और भार 225 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा38-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,905 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  15. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »