जियो फोन पर फेसबुकः ऐसा रहा हमारा अनुभव

अगर आप जियो फोन में फेसबुक चलाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको करना होगा इन दिशा-निर्देशों का पालन...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 19 मार्च 2018 18:07 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन में फेसबुक चलाने के आसान स्टेप
  • कैसा रहा फेसबुक चलाने का अनुभव, आप भी जानें
  • क्या हैं जियो फोन में दिए गए फेसबुक ऐप की खूबियां और खामियां
जियो फोन में फेसबुक चलने की खुशखबरी पिछले महीने ही आ चुकी है। 14 फरवरी से जियो फोन में उपलब्ध फेसबुक के खास वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का 'स्मार्ट' 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। आइए जानें, जियो फोन पर फेसबुक कैसे काम करता है? इसे इस्तेमाल करने के दौरान हमें कैसा अनुभव मिला...

अगर आप जियो फोन में फेसबुक चलाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको मेन्यू बार में दिए गए विकल्पों में से 'जियो स्टोर' पर क्लिक करना होगा। जियो स्टोर में जाते ही आपको कई ऐप्लिकेशन दिखेंगी, जिनमें फेसबुक भी होगा। फेसबुक पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें। अगर आप बेहतर कनेक्टिविटी वाली जगह पर हैं तो चंद सेकेंड के भीतर ही यह डाउनलोड हो जाएगा। फेसबुक को ओपन करें। लॉग-इन पेज पर पहली नज़र पड़ते ही आपको फेसबुक का मोबाइल ब्राउज़र इंटरफेस याद आएगा। इस तरह आप जियो फोन में फेसबुक चला सकते हैं। फीचर और यूज़र इंटरफेस में कुछ नया नहीं है। 
Advertisement
 

 अपनी कीमत के लिहाज़ से जियो फोन में दिया गया फेसबुक फीचर बेहतर है। फेसबुक डाउनलोड करने में हमें चंद सेकेंड ही लगे, जो अनुभव के लिहाज़ से अच्छी बात है। इसके बाद फेसबुक लॉग-इन से लेकर नोटिफिकेशन, मैसेज चेक करने, स्क्रॉल अप-डाउन करने में कोई दिक्कत पेश नहीं आई। यूज़र इंटरफेस के मामले में जियो फोन का फेसबुक, आपको उन शुरुआती फोन की याद दिलाता है, जिनमें फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए प्वॉइंटर/ट्रैकबॉल दिया जाता था। हमने फोन का सर्च बार इस्तेमाल किया।


हमने अकाउंट से फेसबुक फ्रेंड सर्च किए। दोस्तों की प्रोफाइल देखी। ग्रुप में जाकर कई गतिविधियां कीं। लाइक, कमेंट और शेयर जैसे फीचर भी इसमें आसानी से काम कर रहे हैं। आपको इसमें पता चल जाता है कि कितने नोटिफिकेशन आए। इन पर आसानी से प्वॉइंटर ले जाकर आप अपनी व अपने क्लोज़ फ्रेंड की पोस्ट को लाइक, कमेंट और शेयर कर सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईओएस पर फेसबुक चलाने के आदी हैं, तो यहां फेसबुक इस्तेमाल करना आपको अखर सकता है। लेकिन, इस बजट सेगमेंट में शायद ही जियो फीचर फोन से बेहतर फेसबुक यूज़र एक्सपीरिएंस संभव हो। प्वॉइंटर तो स्मूथ है ही, साथ ही उदाहरण के लिए अगर आप नोटिफिकेशन से मैसेज की तरफ जा रहे हैं तो आपको खाली जगह में प्वॉइंटर मूव नहीं करना होगा। एक दिशा में स्विच करते हुए प्वॉइंटर अगले फीचर पर अपने आप ड्रैग होकर रुक जाता है। इस तरह जियो फोन से फेसबुक चलाते हुए आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता कि अगर दूसरा कोई फोन होता, तो आप अमुक फीचर का भी इस्तेमाल करते।

 
Advertisement
यहां आप स्टेटस अपडेट कर सकते हैं। किसी को संदेश भेज सकते हैं। किसी का भेजा हुआ संदेश आसानी से देख सकते हैं। नोटिफिकेशन पर क्लिक कर लाइक, शेयर और कॉमेंट भी बिना किसी दिक्कत के कर सकते हैं। साथ ही सेटिंग मेन्यू में जाकर आम फोन की तरह आप इसमें पासवर्ड और अन्य सेटिंग्स को अपने हिसाब से सेट कर पाएंगे। यानी फेसबुक पर आप जितनी गतिविधियां किसी अन्य फोन से कर सकते हैं, वे आपके इस जियो फीचर फोन की मदद से भी संभव हैं।

अब बात खामियों की। जियो फोन में फेसबुक इस्तेमाल करते हुए जो मुख्य समस्याएं पेश आती हैं, उनमें से एक फॉन्ट/पिक्चर साइज। आपको स्क्रॉल अप और स्क्रॉल डाउन करते हुए टेक्सट और पिक्चर बेहद छोटे दिखाई देते हैं, जो यूज़र को अखर सकता है। एक बड़े आकार वाली स्क्रीन और एंड्रॉयड वाले अनुभव से बाहर निकलकर जब आप इसमें फेसबुक चलाते हैं तो लगता है कि आप किसी छोटे से बॉक्स में फंसे हैं, जहां लाइक, कॉमेंट और शेयर जैसी गतिविधियां कोई खास दिलचस्पी नहीं देतीं। यूज़र को मोबाइल ब्राउज़र से हटकर इंटरफेस दिया जाता तो बताईं गईं खामियां काफी हद तक छिप सकती थीं।
Advertisement
 
भले ही इस्तेमाल करने के दौरान फेसबुक फीचर आपको थोड़ा 'आउटडेटेड', लगे, लेकिन एक फीचर फोन के लिहाज़ से इतना स्मूथ एक्सपीरिएंस देना रिलायंस जियो की बड़ी उपलब्धि है।
Advertisement
 
ज्ञात हो, जियो फोन पिछले महीने से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इससे पहले जियो फोन सिर्फ रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो वेबसाइट, मायजियो ऐप और रिलायंस जियो के साझेदार स्टोर पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होता था। फोन की कीमत 1,500 रुपये है। बता दें कि यूज़र 3 साल बाद अगर इस फोन को वापस करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये वापस मिल जाएंगे।
 

जियो फोन के स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
फोन के पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: jio, jio phone, facebook, facebook with jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.