फेसबुक लाइट ऐप: धीमे कनेक्शन के लिए डाउनलोड और इस्तेमाल करें फेसबुक लाइट ऐप

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 मार्च 2017 15:33 IST
फेसबुक लाइट ऐप स्मार्टफोन के लिए बनाया गया फेसबुक ऐप का एक डेटा फ्रेंडली वर्ज़न है। फेसबुक लाइट ऐप को करीब 20 करोड़ से ज़्यादा यूज़र हर महीने इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक लाइट को 2015 में भारत जैसे विकासशील देशों के लिए लॉन्च किया गया था जहां इंटरनेट स्पीड एक बड़ा मुद्दा है। ओरिजनल फेसबुक ऐप को प्रतिदिन करीब एक अरब से ज्यादा यूज़र इस्तेमाल करते हैं। लाइट ऐप ना केवल तेजी से मोबाइल डेटा बल्कि फोन की बैटरी की भी ज्यादा खपत करता है। पिछले दो सालों में भारत में ब्रॉडबैंड स्पीड में काफ़ी सुधार हुआ है लेकिन ग्रामीण और कसबों और शहरों में भी तेज इंटरनेट स्पीड हर किसी की पहुंच में अभी भी नहीं है।

फेसबुक लाइट क्या है?
Advertisement
फेसबुक लाइट गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है और यह एंड्रॉयड 2.2 या उससे बाद वाले एंड्रॉयड ओएस पर ही चलता है। इस ऐप का साइज़ अलग-अलग डिवाइस के हिसाब से अलग होता है। फेसबुक लाइट को धीमे इंटरनेट कनेक्शन और कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर ज्यादा बेहतर अनुभव देने के लिए बनाया गया है। फेसबुक लाइट डाउनलोड करने के बाद लोगिन करना होगा। फेसबुक लाइट लोगिन करने के लिए अलग से आईडी की जरूरत नहीं है बल्कि ओरिजिनल ऐप वाले आईडी से ही लोगिन कर सकते हैं।

फेसबुक लाइट, ओरिजनल ऐप का एक लाइट वर्ज़न है। और फुल वर्ज़न  ऐप से इसका इंटरफेस भी भिन्न है। न्यूज़ फीड, फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज, नोटिफिकेएशन और सर्च जैसे सभी फ़ीचर भी लाइट ऐप में दिए गए हैं। इस ऐप में भी आसानी से स्टेटस अपडेट या तस्वीरें पोस्ट की जा सकती हैं। फेसबुक लाइट में मैसेंजर इनबिल्ट है, इसलिए यूज़र को अलग से फेसबुक मैसेंजर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती।
Advertisement

फेसबुक लाइट का इस्तेमाल
अगर आप किसी पुराने एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं या आपने बज़ट एंड्रॉयड डिवाइस लिया है जिसकी स्टोरेज कम है। तो आप फेसबुक लाइट ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। फेसबुक लाइट से आपको फेसबुक का तो पूरा मज़ा मिलेगा ही साथ ही यह आपके डिवाइस की बहुत ज्यादा स्टोरेज की खपत भी नहीं करता। इसके अलावा ऐप अपडेट भी कम डेटा की खपत करती हैं।
Advertisement

अगर आप ऐसी जगहों पर जाते हैं या रहते हैं जहां 4जी या 3जी सिग्नल मजबूत नहीं है और आप फेसबुक पर बहुत ज्यादा डेटा खर्च नहीं करना चाहते। तो आपको यह ऐप पसंद आ सकता है।

ओरिजिनल फेसबुक ऐप बनाम फेसबुक लाइट
Advertisement
ऐप को आसान बनाने के लिए फेसबुक ने पहले इस ऐप में वीडियो स्ट्रीमिंग विकल्प नहीं दिया था। हाल ही में इस फ़ीचर को फेसबुक लाइट में शामिल किया गया और अब ओरिजिनल फेसबुक ऐप की तरह ही इस ऐप में यूज़र दोस्तों के साथ वीडियो साझा कर सकते हैं और प्ले कर सकते हैं। ओरिजिनल ऐप से अलग, लाइट ऐप में किसी वीडियो की स्ट्रीमिंग की शुरुआत से पहले ही पता चल जाता है कि यूज़र कितना डेटा खर्च करने वाले हैं।

फेसबुक लाइट ऐप में इनबिल्ट चैट मैसेंजर है। जिसका मतलब है कि ओरिजनल ऐप की तरह यूज़र को चैट करने के लिए एक अलग ऐप फेसबुक मैसेंजर को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। और ना ही अतिरिक्त स्टोरेज भरेगी। फेसबुक लाइट में चैट पेज को मुख्य स्क्रीन के ऊपर देखा जा सकता है।
Advertisement

लेकिन फेसबुक लाइट में आपको, नियरबाय फ्रेंड्स फ़ीचर नहीं मिलेगा। पर ग्रुप चैट और एक्टिव फ्रेंड्स के लिए ग्रीन स्टिकर जैसे फ़ीचर मिलेंगे। इसके अलावा फेसबुक लाइट ऐप में, ओरिजिनल ऐप की तरह अभी लाइव वीडियो का विकल्प भी नहीं है। लाइट ऐप में इमोज़ी भी इमोजी कीबोर्ड शॉर्टकट के रूप में दिखते हैं।

फेसबुक लाइट, ओरिजनल ऐप के मुकाबले ना केवल डेटा फ्रेंडली है बल्कि यह बहुत कम स्टोरेज की खपत करता है। इसके अलावा फोन की बैटरी भी फेसबुक के फुल वर्ज़न ऐप की तुलना में कम खर्च होती है।

फेसबुक लाइट में यूज़र के पास ऐप की सेटिंग में जाकर इमेज़ क्वालिटी चुनने का विकल्प होता है। अगर यूज़र अपनी टाइमलाइन पर खुलने वाली तस्वीरों के लिए लो या मीडियम क्वालिटी विकल्प चुनते हैं तो तस्वीरें तेजी से लोड होंगी और डेटा भी सेव हो जाएगा। इसे एक्सेस करने के लिए पेज पर दांयीं तरफ दिए मेन्यू आइकन पर टैप करें। और फिर सेटिंग> इमेज क्वालिटी> हाई/मीडियम/लो चुनें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, facebook lite, facebook lite app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.