इस फोन में है डुअल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर

एंड्रॉयड के जनक के नाम से मशहूर एंडी रुबिन और उनकी कंपनी एसेनशियल प्रोडक्ट्स ने अपना पहला स्मार्टफोन, एक इंटेलिजेंट होम स्मार्ट स्पीकर व 360 डिग्री कैमरा पेश किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 मई 2017 19:19 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित एसेनशियल फोन में है 5.7 इंच का डिस्प्ले
  • हैंडसेट में 64 बिट स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं
एंड्रॉयड के जनक के नाम से मशहूर एंडी रुबिन और उनकी कंपनी एसेनशियल प्रोडक्ट्स ने अपना पहला स्मार्टफोन, एक इंटेलिजेंट होम स्मार्ट स्पीकर व 360 डिग्री कैमरा पेश किया है। एसेनशियल फोन के स्पेसिफिकेशन प्रीमियम फोन वाले हैं। डिजाइन के हिसाब से यह बेहतरीन है। इस डिवाइस को फिलहाल अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इसे भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एसेनशियल फोन को ब्लैक मून, स्टेलर ग्रे, प्योर व्हाइट और ओसियन डेप्थ कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 699 डॉलर (करीब 45,200 रुपये) से शुरू होती है। बता दें कि यह एक मॉड्यूलर फोन है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित एसेनशियल फोन में 5.7 इंच का क्वाडएचडी (1312x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में 64 बिट स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए इंटिग्रेटेड है एड्रेनो 540 जीपीयू। इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

फोन के पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। रियर कैमरे हाइब्रिड ऑटोफोकस, फेज़ डिटेक्ट, आईआर लेज़र असिस्ट फोकस और 4के वीडियो सपोर्ट से लैस हैं। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। बैटरी 3040 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.0, वाई-फाई  802.11ए/बी/जी/एन/एसी, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, नैनो सिम सपोर्ट और ग्लोनास शामिल हैं। एसेनशियल फोन का डाइमेंशन 141.5x72.2x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3040 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1312x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.