43, 50 और 55 इंच डिस्प्ले में Elista अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्ट LED TV लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कीमत की बात की जाए तो 43 इंच मॉडल की कीमत 48,990 रुपये है, वहीं 50 इंच मॉडल की कीमत 59,990 रुपये है और 55 इंच मॉडल की कीमत 70,990 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2022 18:15 IST
ख़ास बातें
  • 43 इंच मॉडल की कीमत 48,990 रुपये है।
  • इन स्मार्ट टीवी में ThinQ AI दिया गया है।
  • भारत में स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है।

ये स्मार्ट एलईडी टीवी 3 स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं।

Photo Credit: Elista

Elista अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्ट एलईडी टीवी लाइनअप भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लायंसेज ब्रांड Elista द्वारा लॉन्च किए गए टीवी webOS TV पर बेस्ड हैं बेजल-लेस डिजाइन के साथ ये स्मार्ट एलईडी टीवी 3 स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं, जिसमें 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच शामिल हैं। इन स्मार्ट टीवी में ThinQ AI दिया गया है जो कि यूजर्स को एक साथ टू-वे कंवर्शेसन में मदद करता है और उन्हें वॉयस कमांड के साथ डिवाइस को मैनेज करने के लिए बिल्ट-इन Alexa का एक्सेस देता है।

इसके अलावा Elista स्मार्ट LED टीवी लाइन-अप Netflix और Prime Video के लिए हॉटकी के साथ इस्तेमाल में आसान मैजिक रिमोट दिया गया है। पीक ब्राइटनेस के 400nits, 4K क्वांटम ल्यूसेंट और 1.07 बिलियन कलर्स दिए गए हैं। यूजर्स लो फ्रेम रेट कंटेंट और 60HZ पर MEMC के जरिए ट्रूली ब्लर-फ्री विजुअल का मजा ले सकते हैं। यह फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी, ALLM (ऑटोमैटिक लो लेटेंसी मोड) के साथ मिलकर 5ms से कम इनपुट लैग प्रदान करता है।
Advertisement

लॉन्च पर बात करते हुए Elista के सीईओ पवन कुमार ने कहा कि "भारत में स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। यूजर्सआज अपने बजट के अंदर एक बेहतर एक्सपीरियंस, बेहतर टेक्नोलॉजी और आरामदायक एक्सपीरियंस खोज रहे हैं। हम अपने यूजर्स को बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले प्रोडक्ट को डिलिवर करने और उनके लिए प्रीमियम प्रोडक्ट पेशकश करने पर फोकस कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि "हमें उम्मीद है कि हमारे स्मार्ट एलईडी टीवी के जरिए हम उन यूजर्स तक पहुंच पाएंगे जो कि बजट के अंदर ही एक यूनिक व्यइंग एक्सपीरियंस में अपग्रेड होना चाहते हैं।" Dolby ऑडियो द्वारा सपोर्ट करने के बाद इन तीन मॉडल्स में हाई-फिडेलिटी सराउंड साउंड दिया गया है। कनेक्टिविटी को देखते हुए Elista स्मार्ट एलईडी टीवी में बिना रुकावट के स्ट्रीमिंग सपोर्ट करने के लिए ड्यूल बैंड वाई-फाई दिया गया है।
Advertisement
 

Elista अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्ट एलईडी की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो 43 इंच मॉडल की कीमत 48,990 रुपये है, वहीं 50 इंच मॉडल की कीमत 59,990 रुपये है और 55 इंच मॉडल की कीमत 70,990 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये रेंज सभी ऑनलाइन रिटेल और ऑफलाइन इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smart TV, Best Smart Tv

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.