• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • थर्मामीटर का काम करेगा 8500mAh बैटरी वाला ये Doogee S86 Pro फोन, 15 जून को होगा लॉन्च

थर्मामीटर का काम करेगा 8500mAh बैटरी वाला ये Doogee S86 Pro फोन, 15 जून को होगा लॉन्च

Doogee S86 Pro स्मार्टफोन को एडवांस फीचर्स के साथ 15 जून को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह मौजूदा Doogee S86 स्मार्टफोन का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था।

थर्मामीटर का काम करेगा 8500mAh बैटरी वाला ये Doogee S86 Pro फोन, 15 जून को होगा लॉन्च

मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

ख़ास बातें
  • Doogee S86 Pro में मिलेगा 8 जीबी रैम
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा डूगी एस86 प्रो फोन
  • Doogee S86 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा फोन
विज्ञापन
Doogee S86 Pro स्मार्टफोन को एडवांस फीचर्स के साथ 15 जून को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह मौजूदा Doogee S86 स्मार्टफोन का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। लेटेस्ट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत होगी इसमें मौजूद Infrared Thermometer, जो कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान एक सबसे उपयोगी फीचर साबित हो सकता है। दरअसल, फोन में मौजूद यह फीचर यूज़र को बिना किसी शख्स को छूए उसका बॉडी टेम्परेचर मापने में मदद करता है। यह रग्ड स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के इनोवेशन का एक शानदार उदाहरण है। इसके अलावा, इस फोन में आपको 8,500एमएएच तक की बैटरी जैसे कई शानदार स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।

Doogee S86 Pro स्मार्टफोन को 15 जून को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Doogee वेबसाइट के जरिए सार्वजनिक की गई है। इसके अलावा, वेबसाइट पर लॉन्च से पहले फोन के कई शानदार स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स की जानकारी से पर्दा उठा दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत साबित होगी इसमें मौजूद Infrared Thermometer जो कि यूज़र्स को किसी को भी बिना छुए उसका बॉडी टेम्परेचर बताने में मदद करेगा। कोरोना वायरस का एक सबसे बड़ा लक्षण है हाई बॉडी टेम्परेचर, जिसका पता अब इस रग्ड स्मार्टफोन के जरिए भी लग सकता है।

इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसेमं 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

इस फोन में 8,500 एमएएच तक की दमदार बैटरी दी जाएगी। बता दें, Doogee S86 स्मार्टफोन भी 8,500 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »