दिवाली गिफ्ट शॉपिंग के लिए ये हैं बेहतरीन स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2016 15:01 IST
दिवाली में बस चंद दिन बचे हैं और कई सारे लोग इस समय नए स्मार्टफोन खरीदते हैं। हो सकता है कि आप भी इसी इंतज़ार में हों। क्या आप अपने लिए या किसी और को तोहफ़े में देने के लिए एक बेहतर स्मार्टफोन की तलाश में हैं लेकिन असमंजस में हैं कि कौन सा फोन खरीदें? हम यूं तो आपको आमतौर पर उन स्मार्टफोन की लिस्ट के बारे में बताते रहते हैं। लेकिन अगर आप अलग-अलग बजट सेगमेंट के सबसे बेहतर फोन के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं।

दिवाली की शॉपिंग के लिए आप हमारे चुने हुए फोन देख सकते हैं। हमने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में तीन टॉप फोन की लिस्ट बनाई हैं। ये फोन अपनी कैटेगरी में 'बेस्ट' हैं। हमने उन फोन को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है जिनका रिव्यू गैज़ेट्स 360 ने नहीं किया है। इसके अलावा हमने उन स्मार्टफोन को ही अपने लिस्ट में शामिल किया है जो छह महीने से कम पुराने हैं।
Advertisement

10,000 रुपये से अंदर के स्मार्टफोन
बाजार में 10,000 रुपये से कम वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में कड़ी टक्कर है। हम आपको पहले भी इस प्राइस रेंज वाले स्मार्टफोन से रू-ब-रू करा चुके हैं। इस बार हमने उन तीन स्मार्टफोन को आपके लिए चुना है जो इस दिवाली आप 10,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
Advertisement

1. शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
शानदार बैटरी लाइफ वाला रेडमी 3एस प्राइम (रिव्यू) 10,000 से कम में सबसे बेहतर स्मार्टफोन है। इस फोन में 3 जीबी रैम है जिसकी बदौलत फोन की परफॉर्मेंस काफी बेहतर रहती है। 5 इंच स्क्रीन वाले फोन का कैमरा भी अच्छा परफॉर्म करता है। दिवाली पर चल रही अलग-अलग सेल में यह फोन खरीदने का अभी सुनहरा मौका है।
Advertisement

2. असूस ज़ेनफोन मैक्स (2016
असूस ज़ेनफोन मैक्स (2016) की बैटरी लाइफ बेहतरीन है और कैमरा भी अच्छा है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है जो आपको निराश कर सकता है। इसके अलावा फोन के साइज़ के हिसाब से रिज़ॉल्यूशन बेहद ही कम है। लेकिन इसके बावजूद यह एक पैसा वसूल प्रोडक्ट है।
Advertisement

3.कूलपैड नोट 3 प्लस
मई महीने में लॉन्च किए गए कूलपैड नोट 3 प्लस का डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर अच्छा है। हालांकि, आपको इस फोन का सॉफ्टवेयर थोड़ा असमंजस की स्थिति में डालेगा। अगर आप अच्छे हार्डवेयर के लिए पैसे खर्चने को तैयार हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।
Advertisement

10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच
हमने आपको पहले भी 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सबसे बेहतर स्मार्टफोन के बारे में बताया है। और अभी भी इस लिस्ट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हमारे लिए इस लिस्ट में सबसे बेहतर फोन का चुनाव बेहद आसान रहा। ये फोन इस रेंज में बाकी स्मार्टफोन को पछाड़कर टॉप तीन में शामिल हुए हैं।

1. लेनोवो ज़ूक ज़ेड1
लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 (रिव्यू) हर तरफ से एक बेहतरीन विकल्प है और इसकी बैटरी ला्इफ बेहद शानदार है। हालांकि, इस फोन को खरीदना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर आप इसे हासिल करने में कामयाब रहते हैं तो यह एक दमदार फोन साबित होगा।

2. शाओमी मी मैक्स
हालांकि, शाओमी मी मैक्स (रिव्यू) स्पेसिफिकेशन के हिसाब से बेहद अच्छा लगता है। लेकिन यह उन लोगों को ख़ास पसंद आएगा जो बड़ा स्क्रीन साइज़ चाहते हैं। 6.44 इंच स्क्रीन की बात करें तो यह एक टैबलेट लगता है। अगर आपको इसके स्क्रीन से दिक्कत नहीं है तो यह फोन हर तरह से अच्छा है। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में इसकी बैटरी 21 घंटे तक चली थी।

मोटोरोला मोटो जी4 प्लस
अब इस प्राइस सेगमेंट में मोटोरोला ख़ासी लोकप्रिय हो चुकी है। और मोटोरोला मोटो जी4 प्लस  एक बेहतरीन चुनाव है। हालांकि, फोन का कैमरा और बेहतर हो सकता था लेकिन इसके अलावा फोन एक ऑलराउंडर है। इस कीमत वाले फोन के हिसाब से इसका लुक काफी अच्छा है।

15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच
अगर आपका बजट 20,000  रुपये तक है  तो आप इन तीन स्मार्टफोन में से किसी एक को आप चुन सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी से7 प्राइम इस लिस्ट में टॉप पर है। 20,000 रुपये कम कैटगरी में ये तीन फोन हमारी लिस्ट में शामिल हुए हैं।

1. सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम
सैमसंग ने पिछले महीने ही यह स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को भारत में 18,790 रुपये में लॉन्च किया गया। फोन विभिन्न रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा एस पावर प्लानिंग और शानदार स्क्रीन है। एस पावर प्लानिंग और सिक्योर फोल्डर से सॉफ्टवेयर में नए फ़ीचर मिलते हैं। 5.5 इंच स्क्रीन के बावज़ूद जे7 प्राइम इस्तेमाल करने में आसान है। पढ़ें रिव्यू

2. लेनोवो ज़ेड2 प्लस
कंपनी ने इस डिवाइस की मार्केटिंग क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस एक किफायती हैंडसेट के तौर पर की है। इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखी गई है। परफॉर्मेंस के मामले में लेनोवो ज़ेड2 प्लस किसी भी फ्लैगशिप डिवाइस को चुनौती देने में सक्षम (रिव्यू) है। लेनोवो ज़ेड2 प्लस भले ही सबसे लुभावना फ्लैगशिप फोन नहीं है, लेकिन इसकी सबसे अहम खासियत कीमत है। 17,999 रुपये में यह फोन आपको किफायती दाम में बेहतरीन क्वालिटी देने का वादा करता है।

3. असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र
असूस ने ज़ेनफोन 3 लेज़र की कीमत करीब 20,000 रुपये रखी है। असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र (रिव्यू) का कैमरा बहुत बेहतर है लेकिन इसकी ऊंची कीमत को वाज़िब नहीं कहा जा सकता। इस फोन में मेटल बॉडी, डीसेंट स्क्रीन और सॉफ्टवेयर एनहेंसमेंट जैसे फ़ीचर हैं। फोन के डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर के चलते यह फोन खरीदा जा सकता है।

20,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच
अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक जाता है तो इन तीन स्मार्टफोन में से किसी एक को आप चुन सकते हैं। वनप्लस 3 को इस साल जून में लॉन्च किया गया था और यह अभी भी लोगों का पसंदीदा फोन बना हुआ है। 30,000 रुपये कम कैटगरी में ये तीन फोन हमारी लिस्ट में शामिल हुए हैं।

1. वनप्लस 3
वनप्लस 3 (रिव्यू) में कई सारी ऐसी चीजें है जो बेहद अच्छी हैं। और यह उन चुनिंदा डिवाइस में से एक है जिन्होंने हमारे परफॉर्मेंस टेस्ट में 10 का स्कोर हासिल किया है। इसमें 6 जीबी रैम है और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें कोई कमी नहीं है। फोन की बैटरी लाइफ अच्छी है, बनावट शानदार है और परफॉर्मेंस भी बहुत बढ़िया है।
 
2. हुवावे हॉनर 8
अक्टूबर में लॉन्च हुआ हुवावे हॉनर 8 (रिव्यू) इस रेंज में ऐसा फोन है जो वनप्लस 3 को टक्कर दे सकता है। हालांकि, इसमें 4 जीबी रैम है। लेकिन इसके घुमावदार किनारे, अच्छी परफॉर्मेंस और खूबसूरत लुक इसे एक परफेक्ट पैकेज बनाते हैं। लेकिन यह उन नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में शामिल है जो एक सिम ही सपोर्ट करते हैं। अगर आपके लिए यह समस्या नहीं है तो 30,000 रुपये से कम में यह एक शानदार फोन है।

3. असूस ज़ेनफोन 3
असूस ज़ेनफोन 3  देखने में बेहद अच्छा दिखता है। इसमें अच्छा डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस आपको निराश नहीं करेगी। हालांकि, यह थोड़ा सा महंगा है। अगर आपको इस पर कोई ऑफर मिलता है तो आप निश्चित तौर पर यह स्मार्टफोन चुन सकते हैं।

30,000 रुपये से ज्यादा में आने वाले फोन
अगर आपने अपने फोन के लिए कोई बजट सोच कर नहीं रखा है। और आपको पैसे खर्च करने हैं तो आप बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतर स्मार्टफोन में किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। इस बजट में आपकी निज़ी पसंद बहुत मायने रखती है। हम आपको उन टॉप स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनका रिव्यू हमने किया है।

1. गूगल पिक्सल एक्सएल
एंड्रॉयड की दुनिया का यह लेटेस्ट और बेहतरीन स्मार्टफोन है। गूगल पिक्सल एक्सएल का डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा जबरदस्त परफॉर्म करता है। डिज़ाइन थोड़ा सा अलग है और यह महंगा भी है। लेकिन इसके अलावा यह एक बेहद शानदार स्मार्टफोन है।

2. एचटीसी 10
बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला यह एक दमदार स्मार्टफोन है। एचटीसी 10 (रिव्यू) दिखने में खूबसूरत है और इसका डिस्प्ले भी बेहद अच्छा है। इस लेवल वाले फोन में दी गई बैटरी थोड़ा निराश करती है लेकिन इसके अलावा फोन निश्चित तौर पर एक शानदार विकल्प है।

3. मोटोरोला मोटो ज़ेड
हाल ही में लॉन्च हुए सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक है। मोटोरोला मोटो ज़ेड की परफॉर्मेंस अच्छी है। इसका डिज़ाइन पतला है, डिस्प्ले शानदार है और बैटरी लाइफ भी दमदार है। यह एक महंगा मॉड्यूलर डिज़ाइन से लैस फोन है। अगर आप फोन को ज्यादा दमदार बनाना चाहते हैं तो इसमें मॉड्यूल जोड़ सकते हैं। मोटो ज़ेड वाकई एक पसंदीदा विकल्प हो सकता है।

गौर करने वाली बात है कि कुछ ऐसे भी फोन हैं जिन्हें लॉन्च हुए थोड़ा वक्त बीत चुका है लेकिन उन्हें खरीदने के बारे में भी सोचा जा सकता है। उदाहरण के लिए, जबरदस्त परफॉर्मेंस वाले सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज। इसके अलावा अभी हमने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के रिव्यू की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है लेकिन ये दोनों स्मार्टफोन भी बेहतरीन विकल्प हैं। दूसरे स्मार्टफोन की बात करें तो मोटो ज़ेड की तरह मॉड्यूलर डिज़ाइन वाला एलजी जी5 भी एक विकल्प है।

इन अलग-अलग प्राइस रेंज में ये हमारे टॉप स्मार्टफोन हैं। अगर आप इस दिवाली खुद को या किसी और को फोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये विकल्प आपके काम आएंगे। क्या आप इनमें से कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं? कमेंट के जरिए हमें बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  10. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.