• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सरकार का यू टर्न, अभी Amazon और Flipkart पर नहीं बिकेंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट

सरकार का यू-टर्न, अभी Amazon और Flipkart पर नहीं बिकेंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट

फिलहाल इस यू-टर्न की वजह का पता नहीं चला है, लेकिन कहा जा रहा है कि कुछ रिटलर्स सरकार पर उन्हें भी ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह गैर-ज़रूरी सामान की सेल की अनुमति देने के लिए दबाव बनाने लगे थे।

सरकार का यू-टर्न, अभी Amazon और Flipkart पर नहीं बिकेंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट

भारत सरकार ने पहले 20 अप्रैल से गैर-ज़रूरी सामान बेचने की अनुमति दी थी

ख़ास बातें
  • पहले दी थी 20 अप्रैल से गैर-ज़रूरी सामान बेचने की अनुमति
  • अब सरकार ने फैसला लिया वापस, सामान नहीं बेच पाएंगे फ्लिपकार्ट, अमेज़न
  • पहले की तरह आवश्यक सामान की बिक्री रहेगी चालू
विज्ञापन
पीएम मोदी द्वारा 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ई-कॉमर्स दिग्गज केवल आवश्यक सामान बेचने तक सीमित हो गए थे, जिसके बाद हाल ही में लॉकडाउन के अगले चरण के लिए घोषणा के साथ सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए और ई-कॉमर्स दिग्गजों को थोड़ी राहत प्रदान की। नए दिशानिर्देशों के अनुसार 20 अप्रैल से Flipkart, Amazon और Snapdeal कुछ गैर-ज़रूरी सामान जैसे कि मोबाइल, फ्रिज़ टीवी, एसी आदि बेच सकते हैं। अब सरकार ने यू-टर्न लेते हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपने प्लेटफॉर्म के जरिये गैर-ज़रूरी सामानों की बिक्री पर दोबारा रोक लगा दी है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने तो दो दिन पहले से मोबाइल फोन के ऑर्डर लेने शुरू भी कर दिए थे और कंपनी इनकी डिलीवरी कल यानी 20 अप्रैल से शुरू करने वाली थी।

इससे पहले के आदेश में कहा गया था कि ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से गैर-जरूरी उत्पादों की भी बिक्री कर सकेंगी। अब केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक और आदेश जारी किया है, जिसमें ई-कॉमर्स कंपनियों को गैर-ज़रूरी सामान बेचने से दोबारा रोक दिया गया है। इससे पहले 15 अप्रैल को जारी आदेश में ई-कॉमर्स कंपनियों को 20 अप्रैल से गैर-ज़रूरी सामान की सेल की अनुमति दी गई थी। सरकार द्वारा अपने आदेश से यू-टर्न मारने के पीछे की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है, लेकिन कहा जा रहा है कि कुछ रिटलर्स सरकार पर उन्हें भी ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह गैर-ज़रूरी सामान की सेल की अनुमति देने के लिए दबाव बनाने लगे थे। 

ई-कॉमर्स कंपनियों को हालांकि, खाद्य उत्पाद, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जैसे आवश्यक सामानों को बेचने की अनुमति बनी रहेगी। इससे पिछले आदेश में कहा गया था, ‘‘आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति होगी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला में सभी सुविधाएं... उनके विनिर्माण, थोक या खुदरा व्यापार, मोहल्ले की दुकानों और ई-कॉमर्स कंपनियों को परिचालन की अनुमति होगी। उन्हें कड़ाई से सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। इन इकाइयों को खोलने या बंद करने के समय पर कोई अंकुश नही होगा।'' 

इसके एक दिन बाद गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स कंपनियों से इलेक्ट्रॉनिक सामान मसलन मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज, लैपटॉप-कंप्यूटर, सिलेसिलाए परिधान, स्कूली बच्चों का स्टेशनरी का सामान खरीदा जा सकेगा। इसके बाद कुछ ई-कॉमर्स कंपनियों ने ऑनलाइन आर्डर लेने भी शुरू कर दिए थे। हालांकि अब सरकार ने इस निर्देश को वापस ले लिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »