चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के भारत 45 करोड़ डॉलर के डिपॉजिट पर रोक कोर्ट ने हटाई

कंपनी की ओर से टैक्स की कथित चोरी के कारण एक जांच के हिस्से के तौर पर फरवरी में यह रोक लगाई गई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2022 19:05 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने रिकॉर्ड में कम प्रॉफिट दिखाकर कस्टमर्स को स्मार्टफोन्स बेचे थे
  • शाओमी पर कॉरपोरेट इनकम टैक्स की चोरी का आरोप है
  • भारत में यह स्मार्टफोन मार्केट की टॉप कंपनियों में शामिल है

कंपनी पर बढ़ाई गई कॉस्ट पर कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स से स्मार्टफोन खरीदने का आरोप था

भारत में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के 44 करोड़ डॉलर से अधिक के डिपॉजिट पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से लगाई गई रोक कर्नाटक की एक अदालत ने हटा दी है। टैक्स की कथित चोरी के कारण एक जांच के हिस्से के तौर पर फरवरी में यह रोक लगाई गई थी। कोर्ट के फैसले के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। 

इस बारे में शाओमी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला। कंपनी पर देश में बढ़ाई गई कॉस्ट पर कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स से स्मार्टफोन खरीदने का आरोप था। इससे कंपनी ने रिकॉर्ड में कम प्रॉफिट दिखाकर कस्टमर्स को स्मार्टफोन्स की बिक्री की थी और कॉरपोरेट इनकम टैक्स बचाया था। कंपनी के खिलाफ एक अन्य मामले में भी 66 करोड़ डॉलर से अधिक फंड पर रोक लगी है। इस मामले में शाओमी पर गैर कानूनी तरीके से विदेश में रेमिटेंस का आरोप है। इस मामले में शाओमी ने चुनौती दी है जिस पर कोर्ट का फैसला लंबित है। भारत में कंपनी की यूनिट पर अपने बैंकर Deutsche Bank को वर्षों तक गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। कंपनी ने दावा किया था कि उसका रॉयल्टी की पेमेंट के लिए एग्रीमेंट है, जबकि ऐसा कुछ नहीं था। कंपनी के खिलाफ जांच में पाया गया है कि उसने रॉयल्टी की 'मद' में अमेरिकी चिप कंपनी Qualcomm और अन्यों को 'गैर कानूनी' तरीके से रकम भेजी थी। 

शाओमी का पिछली तिमाही में रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत घटा था। कंपनी की बिक्री पर ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट की मंदी और चीन में डिमांड घटने का असर पड़ा है। इसके मोबाइल डिवाइसेज की बिक्री में लगभग 11 प्रतिशत की कमी हुई है। जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी की सेल्स 70.5 अरब युआन (लगभग 80,900 करोड़ रुपये) की रही। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से कुछ अधिक रही है लेकिन कंपनी को हुआ लगभग 1.5 अरब युआन का नेट लॉस हैरान करने वाला है। 

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के कारण टेक कंपनियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। इससे सप्लाई चेन में रुकावट आई है। इसके अलावा इन्फ्लेशन बढ़ने और इकोनॉमिक ग्रोथ कम होने से इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड घट रही है। शाओमी ने यूरोप में मार्केट शेयर बढ़ाने में सफलता पाई है। इसके अलावा भारत में भी यह स्मार्टफोन मार्केट की टॉप कंपनियों में शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  2. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  2. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  5. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  7. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  8. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  9. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.