कूलपैड नोट 3 बजट फोन लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 जीबी रैम से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2015 16:27 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारत में अपना नोट 3 हैंडसेट लॉन्च किया है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर 8,999 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा जो 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। इच्छुक कस्टमर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस हैंडसेट को जुलाई महीने के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। कूलपैड नोट 3 में 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 3 जीबी का रैम मौजूद है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। डिवाइस 13 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ आएगा और साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। स्मार्टफोन में वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए डिवाइस के फ्रंट और रियर कैमरे में सीएमओएस इमेज सेंसर को शामिल किया गया है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी होगी। डिवाइस के व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर 360 डिग्री के फिंगर रोटेशन को सपोर्ट करता है और यह तेजी से पहचान भी कर पाएगा। इसमें कंपास, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट और गायरोस्कॉप सेंसर मौजूद हैं।

(पढ़ें: कूलपैड नोट 3 बनाम यू यूरेका प्लस)

कूलपैड के इस डिवाइस में मल्टी-विंडो मोड, डबल टैप वेकअप और स्मार्ट गेस्चर जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। गौर करने वाली बात है कि कूलपैड नोट 3 10,000 रुपये से कम कीमत में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन है जो 3 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन के लिहाज से देखा जाए तो इस प्राइस रेंज में यू यूरेका प्लस एक मात्र हैंडसेट है जो कूलपैड के नए स्मार्टफोन के करीब नज़र आता है। 8,999 रुपये वाले यू यूरेका प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 (एमएसएम8939) चिपसेट, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्स का ऑटोफोकस कैमरा, 5 मेगापिकसल का रियर कैमरा, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 2500 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.