कूलपैड नोट 3 प्लस बजट फोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 जीबी रैम, जानें कीमत

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 6 मई 2016 13:28 IST
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारत में अपने नोट 3 हैंडसेट का नया वेरिएंट नोट 3 प्लस लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8,999 है। याद रहे कि कूलपैड नोट 3 को पिछले साल अक्टूबर महीने में इसी कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद जनवरी 2016 में हैंडसेट का लाइट वेरिएंट पेश किया गया। नया कूलपैड नोट 3 प्लस स्मार्टफोन 13 मई से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन के लिहाज से देखा जाए तो कूलपैड नोट 3 प्लस और नोट 3 में डिस्प्ले व वज़न के अलावा कोई अंतर नहीं है। कूलपैड नोट 3 हैंडसेट 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है, वहीं कूलपैड नोट 3 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 X 1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। नए वेरिएंट का वज़न 168 ग्राम है जबकि नोट 3 का वज़न 155 ग्राम। यह हैंडसेट व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

अब बात कूलपैड नोट 3 प्लस के स्पेसिफिकेशन की। यह एक डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन है। 5.5 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले वाले इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमटी6753 मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली टी-720 इंटिग्रेटेड है और मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र इस स्मार्टफोन 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

इस हैंडसेट का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। नोट 3 की तरह नोट 3 प्लस भी फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। 4जी के अलावा जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ 4.0, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। हैंडसेट में मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके बारे में 400 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 15 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.