कूलपैड मैक्स स्मार्टफोन 20 मई को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 मई 2016 19:43 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड 20 मई को भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मैक्स लॉन्च करेगी। इसका खुलासा कूलपैड इंडिया के फेसबुक पेज से हुआ है। कंपनी अपने इस फ्लैगशिप फोन के लिए ''डुअल इन वन'' कैंपेन भी चला रही है। कूलपैड इंडिया के टीज़र के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 मई को भारत में कूलपैड मैक्स को लॉन्च किया जाएगा।
 

कूलपैड ने सबसे पहले 8 मई को एक पोस्ट जारी किया था। इसमें लिखा था,  ''लगातार 12 साल से हम एक के एक बाद नई तकनीक इजाद करते आए हैं। अब हम बड़ी छलांग लेने वाले हैं। कूलपैड के स्टोर में क्या खास है?'' इसके साथ एक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर लिखा है, ''डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय टेक्नोलॉजी की खोज 2004 में की थी। अब आगे क्या?'' इसके अलावा तस्वीर पर 20 मई 2016 की तारीख दी गई है।
Advertisement
 

सोमवार को कूलपैड इंडिया ने फेसबुक पर नया पोस्ट जारी किया। इसमें लिखा था, ''आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ। क्या आप बड़ी खबर के लिए तैयार हैं? ‪#‎DualInOne‬, हमारा अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन 20 मई 2016 को लॉन्च होगा। क्या आप उत्साहित हैं।''

आपको बता दें कि कूलपैड मैक्स को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। डुअल सिम और डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट होने के साथ इस फोन में डुअल-सिस्टम फ़ीचर भी मौजूद है। इस फ़ीचर को यूज़र की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन का सॉफ्टवेयर सुरक्षित फाइनेंशियल एप्लिकेशन के साथ आता है जिसमें मोबाइल पेमेंट्स भी शामिल है।
Advertisement

कूलपैड मैक्स की कीमत क्या होगी, इसका खुलासा तो अभी नहीं किया गया है। लेकिन हम चीन में इस हैंडसेट के दाम के आधार पर अनुमान ज़रूर लगा सकते हैं। हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,298 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,799 चीनी युआन (करीब 28,600 रुपये) में उपलब्ध है। कूलपैड मैक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के कूलयूआई 8.0 का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड मैक्स में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर 2.5डी आर्क गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 64-बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। यह हैंडसेट 4जी के अलावा वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है।

याद रहे कि कूलपैड इंडिया ने हैंडसेट के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके लिए हमें 20 मई तक का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad, Coolpad Max, Coolpad Max Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.