Coolpad Legacy 5G लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

Coolpad Legacy 5G में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 8 जनवरी 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Legacy 5G फोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा
  • स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं कूलपैड लेगेसी 5जी में
  • Coolpad Legacy 5G 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है
Coolpad ने नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने CES 2020 में Coolpad Legacy 5G को लॉन्च किया है। यह पश्चिमी देशों में लॉन्च होने वाला सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन है। Coolpad के नए फोन के हार्डवेयर दमदार हैं और इसकी कीमत करीब 29,000 रुपये के आसपास है। कूलपैड लेगेसी 5जी में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ एचडीआर10 डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ 5जी कनेक्टिविटी के लिए Snapdragon X52 मॉडम है। कूलपैड के नए फोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
 

Coolpad Legacy 5G price

Coolpad ने आधिकारिक बयान दिया है कि कूलपैड लेगेसी 5जी का दाम करीब 29,000 रुपये के आसपास होगा। इसे मार्केट में 2020 की दूसरी तिमाही से उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इसे अभी भारत में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement
 

Coolpad Legacy 5G specifications

कूलपैड लेगेसी 5जी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आता है या कोई कस्टम स्किन भी है। नए Coolpad स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह एचडीआर 10 सपोर्ट और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है।

फोन में क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसे बीते महीने ही लॉन्च किया गया था। स्नैपड्रैगन एक्स52 5जी मॉडम होने के कारण Coolpad Legacy 5G फोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।
Advertisement

कूलपैड लेगेसी 5जी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच में 16 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा है। फोन 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.