कूलपैड कूल प्ले 6 लॉन्च, इसमें हैं 6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन कूलपैड कूल प्ले 6 को लॉन्च किया है। कूलपैड कूल प्ले 6 की कीमत 1499 चीनी युआन है और इसे गोल्ड व ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 मई 2017 17:35 IST
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन कूलपैड कूल प्ले 6 को लॉन्च किया है। कूलपैड कूल प्ले 6 की कीमत 1499 चीनी युआन है और इसे गोल्ड व ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। स्थानीय मार्केट में यह 16 मई से उपलब्ध होगा और संभव है कि कूलपैड के इस हैंडसेट को भारत में भी लॉन्च किया जाए। मिडरेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 6 जीबी रैम, डुअल रियर कैमरे और 4060 एमएएच की बैटरी हैं।

कूलपैड कूल प्ले 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) इन सेल डिस्प्ले है। डिवाइस ऑक्टा-कोर क्ववालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए इंटिग्रेटेड है एड्रेनो 510 जीपीयू। वहीं, मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने 6 जीबी रैम दिए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित लेईको ईयूआई पर चलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। कूल प्ले 6 के रियर हिस्से पर एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरे सेंसर के बारे में जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। 13 मेगापिक्सल वाला सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। वहीं, फ्रंट पैनल 8 मेगापिक्सल का सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौज़ूद है। कूलपैड कूल प्ले 6 की अहम खासियतों में इसकी बैटरी भी है जिसकी क्षमता 4060 एमएएच की है। दावा किया गया है कि यह दो दिन तक चलेगी। और इसका स्टैंडबाय टाइम 252 घंटों का है।

कूलपैड के इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.