Coolpad Cool 3 Plus लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

Coolpad Cool 3 Plus में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2019 18:51 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल 3 प्लस एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है
  • Coolpad Cool 3 Plus की बिक्री अमेज़न इंडिया पर 2 जुलाई से होगी
  • हीलियो ए22 (एमटी6761) प्रोसेसर के साथ आता है Coolpad Cool 3 Plus
Coolpad Cool 3 Plus स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। यह 'ड्यूड्रॉप' डिस्प्ले के साथ आता है। नए कूलपैड फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन की बिक्री के लिए Coolpad ने अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की है। Coolpad Cool 3 Plus स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज। कूलपैड कूल 3 प्लस के अन्य अहम स्पेसिफिकेशन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।
 

Coolpad Cool 3 Plus की भारत में कीमत

कूलपैड कूल 3 प्लस की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 6,499 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री अमेज़न इंडिया पर 2 जुलाई से शुरू होगी। हैंडसेट को चेरी ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Coolpad Cool 3 Plus स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम कूलपैड कूल 3 प्लस एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें 5.71 इंच का 'ड्यूड्रॉप' एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 (एमटी6761) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम के विकल्प हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Coolpad Cool 3 Plus में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

कूलपैड कूल 3 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

Coolpad Cool 3 Plus एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 3,000 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fingerprint sensor
  • Decent build quality
  • Bad
  • Weak performance
  • Slow autofocus, mediocre cameras
  • Battery life could be better
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.