50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ Coolpad COOL 20 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Coolpad Cool 20 Pro की कीमत चीन में CNY 1,799 (लगभग 21,141 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। जबकि इस फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,099 (लगभग 24,700 रुपये) में आता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Cool 20 Pro में है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है कूलपैड कूल 20 प्रो
  • फोन में मिलते हैं पांच कलर ऑप्शन
Coolpad Cool 20 Pro स्मार्टफोन को आखिरकार चीन में लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह फोन मौजूदा Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। साथ ही इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में मौजूद रैम के अलावा 5 जीबी का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। कूपैड कूल 20 प्रो फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है। खास बात यह है कि फोन के साथ 2 साल तक की वॉरंटी और 90 दिन तक की रिप्लेसमेंट गारंटी मिलती है।
 

Coolpad Cool 20 Pro price, availability

Coolpad Cool 20 Pro की कीमत चीन में CNY 1,799 (लगभग 21,141 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। जबकि इस फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,099 (लगभग 24,700 रुपये) में आता है। फोन की प्री-बुकिंग 1 दिसंबर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। जैसे कि हमने बताया इस फोन पर कंपनी 2 साल तक की वॉरंटी और 90 दिन तक की रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है। इस फोन में पांच कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, गोल्ड और स्टारी स्काई मिलते हैं।
Advertisement
 

Coolpad Cool 20 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) कूलपैड कूल 20 प्रो में 6.58 इंच फुल-एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 8 जीबी तक रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। फोन में 5 जीबी की वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है। फोटो व वीडियोग्राफी के लिए कूलपैड कूल 20 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

फोन की बैटरी 4,500mAh की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियै जैक मौजूद है। फोन का डायमेंशन 162.8 x 74.8 x 8.3mm और भार 193 ग्राम है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.