48MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Coolpad Cool 20+ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Coolpad Cool 20+ में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Cool 20+ में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है।
  • Coolpad Cool 20+ के रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा शामिल है।
  • Coolpad Cool 20+ में 4500mAh की बैटरी दी गई है।

Coolpad Cool 20+ में 48MP कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Coolpad

Coolpad ने हाल ही में चीनी मार्केट में Coolpad Cool 20+ को लॉन्च कर दिया है। Coolpad Cool 20+ में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। Cool 20+ के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Coolpad Cool 20+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Coolpad Cool 20+ की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Coolpad Cool 20+ की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह पहले फिलिपींस में लॉन्च हुआ था तब 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 736 yuan (लगभग 8,639 रुपये) है।


Coolpad Cool 20+ के स्पेसिफिकेशंस


Coolpad Cool 20+ में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.2% और यह डबल साइड 2.5D ग्लास का सपोर्ट करने के साथ 259 PPI पिक्सल डेंसिटी प्रदान करती है। फोन में Mediatek Helio G85 चिपसेट के साथ Mali-G52 MC3 दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM के साथ 64GB/128GB स्टोरेज और 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Cool 20+ के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का पोट्रेट ब्लर कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। Cool 20+ में हाईब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0 शामिल है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन Android 11 पर बेस्ड CoolOS 2 पर काम करता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Coolpad Cool 20, Coolpad Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.