Coolpad Cool 12A स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Coolpad COOL 12A में बड़ा डिस्प्ले, स्प्रेडट्रम प्रोसेसर व 4,000 एमएएच बैटरी दी गई है। इसके अलावा नए कूलपैड फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है और यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2020 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad COOL 12A स्मार्टफोन चीन में हुआ है लॉन्च
  • कूलपैड कूल 12ए में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • यह फोन Spreadtrum प्रोसेसर से लैस है

ड्रीम ब्लैक, ड्रीम ब्लू और फैंटेसी सिल्वर में पेश किया गया है Coolpad COOL 12A

Coolpad COOL 12A स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो कि किफायती दाम में एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन से लैस है। कूलपैड कूल 12ए स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले, स्प्रेडट्रम प्रोसेसर व 4,000 एमएएच बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 14 दिन तक का स्टैंडबाय प्रदान करती है। इसके अलावा नए कूलपैड फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है और यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।
 

Coolpad COOL 12A price

कूलपैड कूल 12ए स्मार्टफोन की कीमत की बात करें, तो इसका दाम RMB 599 (लगभग 6,463 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने फोन के लिए इन्ट्रडक्टरी ऑफर पेश किया है, जिसके तहत इस फोन की कीमत शुरुआती सेल में RMB 569 (लगभग 6,139 रुपये) ही होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको Coolpad COOL 12A स्मार्टफोन तीन कलर्स में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं- ड्रीम ब्लैक, ड्रीम ब्लू और फैंटेसी सिल्वर। हालांकि, भारत में इस फोन की उपलब्धता व कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Coolpad COOL 12A Specifications

कूलपैड कूल 12ए स्मार्टफोन में 6.3 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ एचडी+ रिजॉल्यूशन और 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। साथ ही इस में में बेजल-लेस डिज़ाइन दिया गया है, जिसके बाद स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है। यह फोन Spreadtrum प्रोसेसर से लैस है, जिसके चार Cortex-A55 सीपीयू कोर की क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है और एक Cortex-A75 सीपीयू की स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है।  

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2MO डेप्थ सेंसर मौजूद है। इन दो कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी शामिल है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कूलपैड कूल 12ए की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह 14 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगा। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी मौजूद है। 156.2mm x 75.2mm x 8.9mm के इस फोन का भार 202.5 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.