Vivo U10, Realme 5, Samsung Galaxy M10s और Nokia 4.2 में कौन बेहतर?

हमने कीमत, स्पेसिफिेकेशन और फीचर्स के आधार पर वीवो यू10 की तुलना Realme 5, Samsung Galaxy M10s और Nokia 4.2 से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2019 15:09 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5 चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है
  • Vivo U10 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
  • Vivo ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है

Vivo U10 vs Realme 5 vs Samsung Galaxy M10s vs Nokia 4.2

Vivo U10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह वीवो की यू-सीरीज का भारतीय मार्केट में लेटेस्ट स्मार्टफोन है। फोन वाटरड्रॉप नॉच, तीन रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन की बिक्री सिर्फ ऑनलाइन मार्केट में होगी और इसकी शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है। इस कीमत में वीवो के लेटेस्ट हैंडसेट को रियलमी, सैमसंग और नोकिया जैसे ब्रांड के कुछ फोन से चुनौती मिलेगी। फोन के लिए रियलमी 5, सैमसंग गैलेक्सी एम10एस और नोकिया 4.2 जैसे हैंडसेट को मात देने आसान नहीं होगा।

त्योहारी सीज़न में आपको वीवो यू10 खरीदना चाहिए या नहीं? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिेकेशन और फीचर्स के आधार पर वीवो यू10 की तुलना Realme 5, Samsung Galaxy M10s और Nokia 4.2 से की है।
Advertisement
 

Vivo U10 vs Realme 5 vs Samsung Galaxy M10s vs Nokia 4.2 price in India

वीवो यू10 की कीमत भारत में 8,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 10,990 रुपये है। फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री 29 सितंबर से अमेज़न इंडिया और वीवो इंडिया की वेबसाइट से शुरू होगी।

अब बात रियलमी 5 के दाम की। इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में रियलमी 5 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है। रियलमी 5 को क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल रंग में बेचा जाता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम10एस का एक मात्र वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसके 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। गैलेक्सी एम10एस की भी बिक्री 29 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

नोकिया 4.2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 9,499 रुपये है। हैंडसेट को 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हाल ही में हैंडसेट की कीमत में 1,491 रुपये की कमी की गई थी।
Advertisement
 

Vivo U10 vs Realme 5 vs Samsung Galaxy M10s vs Nokia 4.2 specifications

डुअल सिम वीवो यू10 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 पर चलता है। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) आईपीएस हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए वीवो यू10 में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Vivo U10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Vivo ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।

डुअल-सिम रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

रियलमी 5 चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एआई ब्यूटिफिकेशन टेक से लैस है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी टाइप शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

डुअल-सिम गैलेक्सी एम10एस में 6.40 इंच का एचडी+ (720 x 1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884बी प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
 
फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.9 है। फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। गैलेक्सी एम10एस में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

नोकिया 4.2 मॉडर्न डिज़ाइन से लैस है। इसमें टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। हालांकि, फोन के टॉप और बॉटम पर बेज़ल काफी चौड़े हैं। स्मार्टफोन में फ्रंट और बैक पैनल पर प्रीमियम लुक के लिए 2.5डी ग्लास है। बता दें कि नोकिया 4.2 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

नोकिया 4.2 में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा गया है।

नोकिया 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ /2.0 होगा।

इसका डाइमेंशन 148.95x71.30x8.39 मिलीमीटर है और वज़न 161 ग्राम। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है। 3,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  7. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  8. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  9. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  10. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.