Vivo S1, Samsung Galaxy M40 और Vivo Z1 Pro में कौन बेहतर?

Vivo S1 vs Samsung Galaxy M40 vs Vivo Z1 Pro: कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर वीवो एस1, सैमसंग गैलेक्सी एम40 और वीवो ज़ेड1 प्रो में कौन बेहतर है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 15:27 IST
ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo S1 के तीन वेरिएंट होंगे
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है

Vivo S1, Vivo Z1 Pro और Samsung Galaxy M40 में कौन बेहतर?

Vivo S1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एस1 को भारत में 20,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में उतारा गया है, स्मार्टफोन में कई काम के फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि आपको वीवो एस1 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वीवो एस1 में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 9 पाई और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर वीवो एस1, Samsung Galaxy M40 और Vivo Z1 Pro में कौन बेहतर है? आइए जानते हैं...
 

Vivo S1 vs Samsung Galaxy M40 vs Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत

वीवो एस1 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं, 18,990 रुपये में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। हैंडसेट स्कायलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में मिलेगा। वीवो के लेटेस्ट स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री अधिकृत रिटेल स्टोर में शुरू हो गई है। 4 जीबी रैम वेरिएंट की ऑनलाइन सेल 14 अगस्त से शुरू होगी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम40 (रिव्यू) को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाता है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम 40 को Amazon इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर बेचा जाता है। यह मिडनाइट ब्लू और सीवाटर ब्लू ग्रेडिएंट में उपलब्ध है।


वीवो ज़ेड1 प्रो (रिव्यू) की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। वीवो ज़ेड1 प्रो के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू।

 

Vivo S1 vs Samsung Galaxy M40 vs Vivo Z1 Pro: Specifications

वीवो एस1 और वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलते हैं, दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। वीवो ज़ेड1 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। सैमसंग ब्रांड के इस हैंडसेट की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पैनल कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर की। वीवो एस1 मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, सैमसंग गैलेक्सी एम40 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और वीवो ज़ेड1 प्रो में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। वीवो एस1 और वीवो ज़ेड1 प्रो दोनों में ही 128 जीबी तक स्टोरेज है, वहीं दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी एम40 का सिंगल वेरिएंट है जो 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो एस1 और वीवो ज़ेड1 प्रो में एक समान सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

सिक्योरिटी के लिए वीवो एस1 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वीवो ज़ेड1 प्रो में 5,000 एमएएच की बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी एम40 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसमें भी फोन के पिछले हिस्से पर  फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
वीवो ज़ेड1 प्रो बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम40 बनाम वीवो एस1

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.30 इंच6.38 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675मीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच3500 एमएएच4500 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.306.38
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:919.5:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675मीडियाटेक हीलियो पी65 (एमटी6768)
रैम
6 जीबी6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहींनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-512-

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.78) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)32-मेगापिक्सल (f/1.7) + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/1.78) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहां-
रियर फ्लैश
हांएलईडी-
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल32-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहीं--

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Funtouch OS 9OneUIFuntouch OS 9

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
माइक्रो यूएसबी
हां--
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां-
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 बी/जी/एन/एसी-
एनएफसी
-हां-
यूएसबी टाइप सी
-हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां-

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां-

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
-हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  3. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  4. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  5. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  7. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  9. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  10. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.