Redmi Note 7, Realme U1 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?

भारतीय बाजार में Redmi Note 7 की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy M20 और Oppo के सब-ब्रांड रियलमी के Realme U1 स्मार्टफोन से होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 मार्च 2019 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये
  • Samsung Galaxy M20 है डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Realme U1

Redmi Note 7, Realme U1 और Samsung Galaxy M20 में कौन बेहतर?

Xiaomi ने गुरुवार यानी 28 फरवरी 2019 को भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi Note 7 को लॉन्च किया था। Redmi Note 7 दो रियर कैमरे, एआई सेल्फी कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआईई प्रोसेसर से लैस है। भारतीय बाजार में Redmi Note 7 की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy M20 और Oppo के सब-ब्रांड रियलमी के Realme U1 स्मार्टफोन से होगी। आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Redmi Note 7, सैमसंग गैलेक्सी एम20 और रियलमी यू1 के बीच का अंतर समझते हैं।
 

Redmi Note 7 vs Samsung Galaxy M20 vs Realme U1 की भारत में कीमत

भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू। Redmi Note 7 की पहली फ्लैश सेल 6 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और मी होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M20 (रिव्यू) का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,990 रुपये में बेचा जाता है। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट चारकोल ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में मिलता है।

हाल ही में हैंडसेट की कीमत में कटौती की गई है। Realme U1 (रिव्यू)  के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये कर दी गई है। इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये में बेचा जा रहा है। याद रहे कि रियलमी यू1 के इन वेरिएंट को क्रमशः 11,999 रुपये और 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Note 7 बनाम Samsung Galaxy M20 बनाम Realme U1 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है, वहीं Samsung Galaxy M20 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 पर चलता है। Realme U1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है।

अब बात डिस्प्ले की। रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। Samsung Galaxy M20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080X2340 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। रियलमी यू1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर और रैम की। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। Galaxy M20 ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। रैम पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम। Realme U1 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy M20 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा। Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है।
Advertisement

सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग Galaxy M20  में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। रेडमी नोट 7 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रेड ब्लास्टर सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक शामिल है।

अब बात बैटरी क्षमता की। Redmi Note 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। गैलेक्सी एम20 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है।
 
रेडमी नोट 7 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम20 बनाम रियलमी यू1

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.30 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660सैमसंग एक्सीनॉस 7904मीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल 25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच5000 एमएएच3500 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9.0एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.306.30
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
409-409

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.2 गीगाहर्ट्ज़1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660सैमसंग एक्सीनॉस 7904मीडियाटेक हीलियो पी70
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
नहींहांहां

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/1.9) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहां-
रियर फ्लैश
एलईडीहांएलईडी
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल (f/2.0)25-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
-नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10Samsung Experience 9.5 UXColorOS 5.2

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-हां
यूएसबी टाइप सी
हांहां-
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-हां
माइक्रो यूएसबी
-नहींहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हां
जायरोस्कोप
हां-हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
--हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  4. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  5. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  6. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  7. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  8. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  9. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  10. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.