Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 आखिर एक-दूसरे से कितने अलग है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 18:27 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो
  • Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये
  • Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इसके अलावा Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित मीयूआई 10 (MIUI 10) पर चलता है। आज इवेंट के दौरान Redmi Note 7 Pro के साथ Redmi Note 7 को भी भारतीय बाजार में उतारा गया है। रेडमी नोट 7 प्रो और Redmi Note 7 आखिर एक-दूसरे से कितने अलग है, आइए जानते हैं।
 

Redmi Note 7 Pro vs Redmi Note 7 की भारत में कीमत

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि Redmi Note 7 Pro की बिक्री 13 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं। Xiaomi के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro हैंडसेट Mi.com, Flipkart और मी होम स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, Redmi Note 7 के दोनों ही वेरिएंट ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू रंग में मिलेंगे। Redmi Note 7 की पहली फ्लैश सेल 6 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। यह हैंडसेट भी फ्लिपकार्ट, Mi.com और मी होम स्टोर पर उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 7 Pro बनाम Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7 दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलते हैं। दोनों ही मॉडल में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है।

अब बात प्रोसेसर की। Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- एक 4 जीबी रैम और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी दो रैम विकल्प हैं।

अब बात स्टोरेज की। Redmi Note 7 Pro में 64 जीबी और 128 जीबी दो इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प हैं। Redmi Note 7 में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। बता दें कि दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 7 का भारतीय वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से अलग है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए Redmi Note 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

अब बात सेल्फी सेंसर की। Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 दोनों ही मॉडस 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आते हैं। दोनों रेडमी मॉडल एआई पोर्टेट मोड और एआई ब्यूटीफाई (4.0), फेस रिकॉग्निशन, एचडीआर सपोर्ट और एआई सीन डिटेक्शन सपोर्ट के साथ आते हैं।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी और बैटरी क्षमता की। Redmi Note 7 Pro और रेडमी नोट 7 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड (IR) ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। दोनों ही मॉडल में 4,000 एमएएच बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4 सपोर्ट करती है।
Advertisement

अब बात डाइमेंशन की। Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की लंबाई-चौड़ाई 159.21x75.21x8.1 मिलीमीटर है। Redmi Note 7 Pro का वज़न 186 ग्राम तो वहीं रेडमी नोट 7 का वज़न 185 ग्राम है।
 
रेडमी नोट 7 प्रो बनाम रेडमी नोट 7

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.30
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
409409

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-नहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10MIUI 10

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हां-
यूएसबी ओटीजी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. पुराने कूलर को बनाएं स्मार्ट! टाइमर से लेकर वॉयस कंट्रोल तक, बजट में ऐसे करें पूरा सेटअप
  3. Realme 16x 5G जल्द देगा दस्तक, स्टोरेज और कलर ऑप्शन आए सामने
  4. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16x 5G जल्द देगा दस्तक, स्टोरेज और कलर ऑप्शन आए सामने
  2. Adobe ने लॉन्च किया Firefly AI Assistant, क्रिएटर के एक बार कहने पर करके देगा फोटो, वीडियो, एडिटिंग और बहुत कुछ!
  3. गूगल वॉलेट में आधार कार्ड कैसे करें ऐड: ये है आसान प्रक्रिया
  4. 5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, देखें डील
  5. स्मार्ट ईयररिंग्स Lumia 2 हुईं लॉन्च, दुनिया का सबसे छोटा हेल्थ ट्रैकिंग वियरेबल, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus Buds Ace 3 ईयरबड्स लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  7. Poco C81 vs Redmi A7 vs Realme Narzo 70x 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट
  8. Motorola Razr 70 सीरीज में मिल सकते हैं 2 कलर्स के ऑप्शन, टेक्सचर्ड फिनिश
  9. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  10. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.