इन्हें रोजमर्रा के स्वास्थ्य निगरानी जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है।
Photo Credit: Lumia
Lumia की ओर से नई ईयररिंग्स Lumia 2 लॉन्च की गई हैं।
Lumia की ओर से नई ईयररिंग्स Lumia 2 लॉन्च की गई हैं। कंपनी की ये स्मार्ट ईयररिंग हैं आपके लिए हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस होकर आती हैं। कंपनी के अनुसार, ये ईयररिंग्स सिर के ब्लड फ्लो को ट्रैक करती हैं। इनकी मदद से यूजर को अपने एनर्जी लेवल, फोकस, थकान और अन्य दिमागी स्थिति के बारे में पता चलता है। ये ईयररिंग्स खासतौर पर ब्लड फ्लो के पैटर्न को ट्रैक करती हैं। ये दिमागी स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बता सकती हैं। वजन में ये बहुत हल्की हैं और केवल 1 ग्राम की हैं। इनमें स्मार्ट सेंसर लगे हैं जो ब्लड फ्लो को ट्रैक करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Lumia 2 ईयररिंग्स की कीमत 249 डॉलर (लगभग 23,500 रुपये) बताई गई है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इन्हें खरीदा जा सकेगा।
Lumia 2 ईयररिंग्स मुख्य रूप से ब्लड फ्लो पैटर्न को समझती हैं। इन्हें रोजमर्रा के स्वास्थ्य निगरानी जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। ये कफ वर्जन में पेश की गई हैं। यानी इनके लिए पिअर्सिंग नहीं करवानी होगी, कान में किसी तरह के छेद की जरूरत नहीं है। कंपनी ने स्विचबैक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिनसे ये काने के पीछे सेंसर के साथ अटैच रहती हैं।
ईयररिंग के ठीक बीच में एक स्मार्ट सेंसर एरिया है। यह Lumia Core कहा गया है जिसमें दूसरी पीढ़ी के प्रीसाइज लाइट सेंसर लगे हैं। साथ में प्रोसेसर, बैटरी और अन्य वेलनेस सेंसर मौजूद हैं। कोर को बाएँ कान में पहना जा सकता है। जबकि कंपनी ईयररिंग्स को पेअर में लाई है।
ईयररिंग का वजन केवल 1 ग्राम है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे छोटा वेलनेस वियरेबल डिवाइस है। कंपनी का दावा है कि यह उन बॉडी सिग्नल को भी कैप्चर कर सकती है जो कलाई और उंगली पर पहने जाने वाले वियरेबल नहीं कर पाते हैं।
Lumia 2 ब्लड फ्लो को ट्रैक करती है जिसके साथ में यह स्लीप ट्रेंड, टेम्परेचर सिग्नल, साइकल अवेयरनेस जैसे काम भी करती है। कंपनी ने कहा है कि यह कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है। इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिहाज से तैयार किया गया है। यह रोजमर्रा की आदतों के बारे में जानकारी देती है।
इनमें स्किन फ्रेंडली मैटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। कहा गया है कि यूजर इन्हें दिन-रात पहन सकता है। ये सोते समय भी पहनी जा सकती हैं। बैटरी बदली भी जा सकती है, जिससे कि इन्हें रीचार्ज करने के लिए निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये iOS और एंड्रॉयड, दोनों के लिए काम करती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत