Realme 7 Pro और Realme 6 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने पुराने वर्ज़न Realme 6 Pro और इसके अपग्रेड वर्ज़न Realme 7 Pro दोनों को एक साथ रखकर यह जानने की कोशिश की है कि आखिर Realme ने पिछले वर्ज़न की तुलना में नए फोन में क्या कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 4 सितंबर 2020 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro और Realme 6 Pro में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी 6 प्रो में मौजूद है डुअल सेल्फी कैमरा
  • दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम से लैस हैं

रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है

Realme ने भारतीय बाज़ार में Realme 7 सीरीज़ को मौजूदा Realme 6 के सक्सेसर के तौर पर उतार दिया है, जिसमें Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों ही नए Realme स्मार्टफोन मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो कि काफी प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस है। दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आते हैं। इनमें 8 जीबी तक रैम है। इसके अलावा रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो को TUV Rheinland Smartphone Reliability Verification सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि, रियलमी 7 प्रो की तुलना में रियलमी 7 स्मार्टफोन थोड़ा कमज़ोर वेरिएंट है। रियलमी 7 प्रो डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमस और हाइ-रेज़ सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह फोन Realme 6 Pro का अपग्रेड वर्ज़न है। भले ही रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन ने रियलमी 6 प्रो के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर एंट्री मारी हो, लेकिन कई मामलों में इन दो फोन में कई समानताएं भी है, जिनमें कैमरा स्पेसिफिकेशन, प्रोसेसर व स्टोरेज क्षमता आदि शामिल है।

तो ऐसे में हमने पुराने वर्ज़न Realme 6 Pro और इसके अपग्रेड वर्ज़न Realme 7 Pro दोनों को ही एक साथ रखकर यह जानने की कोशिश की है कि आखिर Realme ने पिछले वर्ज़न की तुलना में नए फोन में क्या कुछ बदलाव किए हैं।
 

Realme 7 Pro vs Realme 6 Pro: Price in India

रियलमी 7 प्रो की कीमत भारत में 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Realme 7 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट रंग में आता है। वहीं, दूसरी ओर Realme 6 Pro स्मार्टफोन को वैसे तो 16,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में GST बढ़ोतरी की वजह से इस फोन का दाम अब भारत में 17,999 रुपये से शुरू होता है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
 
 

Realme 7 Pro vs Realme 7 Pro:Specifications

दोनों ही फोन डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करते हैं। रियलमी 7 प्रो में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। दोनों ही फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है।

Realme 7 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमसेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। रियलमी 6 प्रो भी चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है, जिसके पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। कैमरा सेटअप 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरे और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरे के साथ आता है। कैमरा सेटअप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 20x हाइब्रिड ज़ूम है। हालांकि, Realme 6 Pro में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 प्राइमरी सेंसर है। अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल से लैस है।
Advertisement

Realme 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। रियलमी 6 प्रो फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह कंपनी की अपनी 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। रियलमी 6 प्रो में 4,300 एमएएच की बैटरी है। यह 30 वॉट VOOC Flash Charge 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम। वहीं, रियलमी 6 प्रो स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 202 ग्राम।
Advertisement
 
 
रियलमी 7 प्रो बनाम रियलमी 6 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.40 इंच6.60 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4500 एमएएच4300 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.406.60
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम
8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-256

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 12-मेगापिक्सल (f/2.5) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.5)16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Realme UIRealme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  2. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  3. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  4. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  5. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  6. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  7. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  8. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  9. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  10. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.