Redmi Note 6 Pro, Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Motorola One Power में कौन बेहतर?

शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 6 Pro को लॉन्च किया है। Redmi Note 6 Pro की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट (करीब 15,700 रुपये) है। इस दाम में Redmi Note 6 Pro की सीधी भिड़ंत Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Motorola One Power से होगी।

Redmi Note 6 Pro, Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Motorola One Power में कौन बेहतर?
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 6 प्रो में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Realme 2 Pro में
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 6 Pro को लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन से थाइलैंड में पर्दा उठाया गया है। यह हैंडसेट Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है। यह डुअल सेल्फी-कैमरा सेटअप, 19:9 नॉच डिस्प्ले, बेहतर रियर सेंसर, बड़े डिस्प्ले और एआई आधारित फीचर से लैस है। हालांकि, Redmi Note 6 Pro में भी स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो पुराने फोन का भी हिस्सा था। यह कंपनी के आधिकारिक मी फोरम पर सार्वजनिक कर दिया गया है। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट (करीब 15,700 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस दाम में Redmi Note 6 Pro की सीधी भिड़ंत Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Motorola One Power से होगी।
 

Realme 2 Pro बनाम Redmi Note 6 Pro बनाम Nokia 6.1 Plus बनाम Motorola One Power: भारत में कीमत

Redmi Note 6 Pro की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट (करीब 15,700 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के अन्य वेरिएंट से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। फोन को थाइलैंड मार्केट में ब्लैक, ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। Redmi Note 6 Pro भारत में कब तक लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

रियलमी 2 प्रो की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है। Realme 2 Pro का सबसे पावरफुल वेरिएंट 17,990 रुपये का है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी 2 की तरह यह फोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक रंग में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर के बारे में कंपनी ने बताया है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल का हिस्सा होने के कारण इस फोन पर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर कैशबैक पाएंगे। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से करीब 4,000 रुपये का फायदा दिया जाएगा।
k4uojhs8


Nokia 6.1 Plus को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इसके अलावा यह नोकिया के अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 15,999 रुपये है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

Motorola One Power को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स Flipkart पर 15 अक्टूबर से मिलेगा।
 

Realme 2 Pro vs Redmi Note 6 Pro vs Nokia 6.1 Plus vs Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 6 Pro एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। संभव है कि इसके और वेरिएंट भी होंगे, लेकिन उन्हें अभी नहीं लॉन्च किया गया है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। पहले की तरह यह फोन भी 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके बारे में फुल-चार्ज होने पर दो दिन तक साथ निभाने का वादा किया गया है।

डुअल-सिम रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है। Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।

रियलमी 2 प्रो बनाम शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो बनाम मोटोरोला वन पावर बनाम नोकिया 6.1 प्लस

  रियलमी 2 प्रो शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो मोटोरोला वन पावर नोकिया 6.1 प्लस
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.306.266.205.80
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2246 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो19.5:919:919:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)409---
हार्डवेयर
प्रोसेसर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर-ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम8 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज128 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)256-256400
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांनहीं--
कैमरा
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल (f/1.7) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकसहांहां--
रियर फ्लैशहांहां-दोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनColorOS 5.2MIUI--
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन/एसी-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहांहांहां
एनएफसीनहींनहीं--
इंफ्रारेड डायरेक्टनहीं---
यूएसबी ओटीजीहां--हां
माइक्रो यूएसबीहांहां--
सिम की संख्या2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहांहांनहीं-
यूएसबी टाइप सी--हांहां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहां---
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहांहां-
कंपास/ मैगनेटोमीटरहां--हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां-हां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां--हां
जायरोस्कोपहां--हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 2 Pro, Redmi Note 6 Pro, Motorola One Power
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »