Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10T Lite में कौन बेहतर?

Mi 10T Pro फ्लैगशिप मॉडल है, वहीं Mi 10T Lite फोन Mi 10T का टोन-डाउन वर्ज़न है। मी 10टी और मी 10टी प्रो में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 17:23 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10T और Mi 10T Pro में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Mi 10T Lite में दिया गया है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है मी 10टी लाइट फोन

Mi 10T, Mi 10T Pro, Mi 10T Lite तीनों ही फोन में सेल्फी के लिए दिया गया है होल-पंच कटआउट

Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10T Lite स्मार्टफोन को हाल ही में Xiaomi द्वारा वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया गया है। यह तीनों ही स्मार्टफोन Mi 10 सीरीज़ के सक्सेसर के तौर पर पेश किए गए हैं, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। जैसे कि नाम से समझ आता है, मी 10टी प्रो फ्लैगशिप मॉडल है, वहीं मी 10टी लाइट Mi 10T का टोन-डाउन वर्ज़न है। मी 10टी और मी 10टी प्रो में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया गया है। इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि यह तीनों ही Mi 10T मॉडल आखिर किस प्रकार एक-दूसरे से अलग हैं।
 

Mi 10T vs Mi 10T Pro vs Mi 10T Lite: Price

मी 10टी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499 (करीब 43,000 रुपये) है, जबकि Mi 10T के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को EUR 549 (करीब 47,200 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, Mi 10T Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 599 (करीब 51,700 रुपये) में बेचा जाएगा। इसका 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट EUR 649 (करीब 56,000 रुपये) में मिलेगा। फोन कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर रंग में मिलेगा। मी 10टी प्रो का कॉस्मिक ब्लैक, लूनर सिल्वर के साथ ऑरोरा ब्लू कलर वेरिएंट होगा।
Advertisement

Mi 10T Lite के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 279 (करीब 24,000 रुपये) है, जबकि 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 329 (करीब 28,300 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन अटलांटिक ब्लू, रोज़ गोल्ड बीच और पर्ल ग्रे रंग में मिलेगा।
 

Mi 10T vs Mi 10T Pro vs Mi 10T Lite: Specifications

तीनों ही फोन डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करत हैं और एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करते हैं। मी 10टी, मी 10टी प्रो और मी 10टी लाइट में 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है। वहीं, मी 10टी और मी 10टी प्रो में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है, जबकि मी 10टी लाइट में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। मी 10टी और मी 10टी प्रो ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR5 रैम से लैस है। वहीं, दूसरी तरफ मी 10टी लाइट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो Mi 10T और Mi 10T Pro रिपल रियर कैमरा सेटअप क साथ आते हैं, जबकि Mi 10T Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मी 10टी में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए Mi 10T में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके प्रो वेरिएंट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। Mi 10T Pro में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। लाइट मॉडल में पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौज़ूद है। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच कटआउट के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Mi 10T में 128 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है है, Mi 10T Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी और मी 10टी लाइट स्मार्टफोन में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए तीनों ही फोन एक जैसे हैं, इनमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

मी10टी और मी 10टी प्रो स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि इसके लाइट मॉडल में 4,820 एमएएच की बैटरी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Mi 10T फोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 216 ग्राम, वहीं प्रो का डायमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम। लाइट का डायमेंशन 165.38x76.8x9mm और वज़न 214.5 ग्राम है।
 
शाओमी मी 10टी लाइट 5जी बनाम शाओमी मी 10टी प्रो 5जी बनाम शाओमी मी 10टी 5जी

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
--
डिज़ाइन रेटिंग
--
डिस्प्ले रेटिंग
--
सॉफ्टवेयर रेटिंग
--
परफॉर्मेंस रेटिंग
--
बैटरी लाइफ रेटिंग
--
कैमरा रेटिंग
--
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
--

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.67 इंच6.67 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी8 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4820 एमएएच5000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.676.67
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम
6 जीबी8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हां--
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडी--
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512--
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां--

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.89, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)108-मेगापिक्सल (f/1.69, 0.8-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)64-मेगापिक्सल (f/1.89, 0.8-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
हांहांहां
रियर फ्लैश
हांहांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.45, 1.0-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 0.8-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 0.8-micron)
पॉप-अप कैमरा
-नहींनहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 12MIUI 12MIUI 12

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.