Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Mi 10 की तुलना Mi 10 Pro से की है। ताकि Xiaomi के दोनों फोन के बीच के अंतर को जाना जा सके।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 फरवरी 2020 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 और Mi 10 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • 108 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस हैं मी 10 और मी 10 प्रो
  • मी 10 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है

Mi 10 vs Mi 10 Pro

Mi 10 और Mi 10 Pro से Xiaomi ने इस हफ्ते से ही पर्दा उठाया था। शाओमी के नए स्मार्टफोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले पैनल और चार रियर कैमरे के साथ आते हैं। शाओमी मी 10 और शाओमी मी 10 प्रो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेंगे। इनमें MIUI 11 भी होगा। इसके अलावा Xiaomi ने दोनों फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ग्रेडिएंट बैकपैनल दिया है। ऐसा नहीं है कि शाओमी मी 10 और शाओमी मी 10 प्रो लगभग एक जैसे हैं। दोनों ही फोन के बीच कई अंतर हैं। अच्छी बात यह है कि मी 10 और मी 10 प्रो को भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Mi 10 की तुलना Mi 10 Pro से की है। ताकि Xiaomi के दोनों फोन के बीच के अंतर को जाना जा सके।
Advertisement
 

Mi 10 vs Mi 10 Pro: Price

मी 10 की चीन में कीमत CNY 3,999 (लगभग 40,000 रुपये) से शुरू होती है। इस कीमत में फोन का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 4,299 (लगभग 43,000 रुपये और CNY 4,699 (लगभग 47,000 रुपये) है। यह फोन टाइटेनियम सिल्वर ब्लैक, पीच गोल्ड और आइस ब्लू रंगों के विकल्पों में उपलब्ध होगा।

बात करें सीरीज के हाई-एंड मॉडल मी 10 प्रो की तो चीन में इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 4,999 (लगभग 50,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन के 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 5,499 (लगभग 55,000 रुपये) और CNY 5,999 (लगभग 60,000 रुपये) है। फोन को पर्ल व्हाइट और स्टार्री ब्लू रंगों के विकल्पों में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi 10 vs Xiaomi Mi 10 Pro: Specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा 2-मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले f/2.4 लेंस हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 प्रो भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ एमोलेड पैनल के साथ आता है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें 1,200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट शामिल है। Mi 10 Pro का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो, डीसी डिमिंग, डीसीआई-पी3 कलर गामुट सपोर्ट के साथ था है। मी 10 प्रो में भी ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

Mi 10 में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 8-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 20-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 117-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सेल लेंस और f/2.0 अपर्चर, 10x ऑप्टिकल ज़ूम, ओआईएस के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। इस फोन में भी 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Mi 10 Pro में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 50W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मी 10 और मी 10 प्रो में डुअल-मोड 5जी और वाई-फाई 6 स्टैंडर्ड सपोर्ट भी दिया गया है। मी 10 प्रो की डाइमेंशन 162.6x74.8x8.96 एमएम है और इसका वज़न 208 ग्राम।
 
 
शाओमी मी 10 प्रो बनाम शाओमी मी 10

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.67 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल 108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
12 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4500 एमएएच4780 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.67
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.84 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.84 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम
12 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
-नहीं

कैमरा

रियर कैमरा
108-मेगापिक्सल (f/1.69, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron) + 12-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.4-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/2.2)108-मेगापिक्सल (f/1.69, 1.6-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरा
नहीं-
फ्रंट फ्लैश
नहींनहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11MIUI 11

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
हांहां
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.