Comio ब्रांड के तीन सस्ते 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

चीनी कंपनी टॉपवाइज़ कम्युनिकेशन्स ने भारतीय मार्केट में कदम रख दिया है। कंपनी ने कोमियो ब्रांड के तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हम बात कर रहे हैं कि Comio C1, Comio S1 और Comio P1 की। इनकी कीमत क्रमशः 5,999, 8,999 और 9,999 रुपये है।

Comio ब्रांड के तीन सस्ते 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • कोमियो सी1, एस1 और पी1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे
  • सभी हैंडसेट मेटल बॉडी के साथ आते हैं और इनकी खासियतें अलग हैं
  • चीनी कंपनी टॉपवाइज़ कम्युनिकेशन्स ने भारतीय मार्केट में कदम रखा
विज्ञापन
चीनी कंपनी टॉपवाइज़ कम्युनिकेशन्स ने भारतीय मार्केट में कदम रख दिया है। कंपनी ने कोमियो ब्रांड के तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हम बात कर रहे हैं कि Comio C1, Comio S1 और Comio P1 की। इनकी कीमत क्रमशः 5,999, 8,999 और 9,999 रुपये है। कोमियो स्मार्टफोन अगले कुछ हफ्तों में उत्तरी भारत के नामी रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे। इन्हें पश्चिम भारत में सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते से उपलब्ध कराया जाएगा।

कोमियो सी1, एस1 और पी1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे और इनमें 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मौज़ूद है। सभी हैंडसेट मेटल बॉडी के साथ आते हैं और इनकी खासियतें अलग हैं। Comio C1 मैलो गोल्ड और स्पेस ब्लैक रंग में आएगा। कोमियो एस1 को रॉयल ब्लैक और सनराइज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। कोमियो पी1 को मेटल ग्रे और सनराइज़ गोल्ड में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। कोमियो ने रिलायंस जियो के साथ 309 रुपये या उससे ऊपर के रीचार्ज पर अतिरिक्त 5 जीबी डेटा के लिए साझेदारी की है। इसके अलावा तीनों ही हैंडसेट एक बार के लिए स्क्रीन रिपलेसमेंट वारंटी के साथ आएंगे। यह वारंटी 6 महीने के लिए होगी। कोमियो ने स्पेशल बायबैक और अपग्रेड ऑफर का ऐलान किया है।
 

कोमियो पी1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

वैसे तो तीनों ही हैंडसेट बजट रेंज के हैं। लेकिन कोमिया पी1 इनमें सबसे महंगा है। यह 9,999 रुपये में मिलेगा। यह डुअल सिम डिवाइस 5.2 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। 13 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 24 घंटे की टॉक टाइम और 30 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। कोमियो पी1 में फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है।
 

कोमियो एस1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

कोमियो एस1 की कीमत 8,999 रुपये है। इसमें भी 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हालांकि, इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। फ्रंट पैनल पर होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 2700 एमएएच की है। बाकी स्पेसिफिकेशन कोमियो पी1 वाले ही हैं।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)
 

कोमियो सी1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Comio C1 आपको 5,999 रुपये में मिलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। आपको 8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। अन्य स्पेसिफिकेशन कोमियो एस1 वाले ही हैं। हालांकि, कोमियो सी1 में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। फ्रंट पैनल पर कैपसिटिव बटन दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro लॉन्च, 56 घंटे चलेगी बैटरी, एक साथ 3 डिवाइस से होंगे पेयर
  2. Xiaomi 18 Pro का डिजाइन हुआ लीक, AI बटन से लेकर जानें सबकुछ
  3. Motorola Razr 70 Ultra का लॉन्च नजदीक, 4700mAh बैटरी, 68W चार्जिंग, 50MP कैमरा का खुलासा
  4. सरकार का सुझाव, सोते समय बंद कर दें ये डिवाइस, बिजली का बिल आएगा काम
  5. Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  7. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. 56 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, यहां हुई ऑफर की बारिश
  9. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  10. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »