CMF Phone (1) जल्द होगा 50MP कैमरा, 8GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

CMF Phone (1) में MediaTek Dimensity 7200 है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2024 10:21 IST
ख़ास बातें
  • CMF Phone (1) में 8GB LPDDR4x RAM और 128/256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी जाएगी।
  • CMF Phone (1) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • CMF Phone (1) में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Nothing Phone (1) में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Nothing

Nothing का सब-ब्रांड CMF जल्द ही अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में पता चला था कि यह दमदार फीचर्स के साथ एक बजट-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हो सकता है। अब एक्स पर टिपस्टर @realMlgmXyysd द्वारा एक नई लीक से आगामी CMF स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता चला है, जिससे सुझाव मिलता है कि यह Nothing Phone (2a) का रीब्रांडेड वर्जन होगा। यहां हम आपको CMF के आगामी स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।

X पर पोस्ट के अनुसार, टिपस्टर का दावा है कि मॉडल नंबर A015 वाले CMF फोन के इंजीनियरिंग सैंपल में MediaTek Dimensity 7200 है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इसमें 120Hz रेट के साथ 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।
Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128/256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, लीक में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में रियर की ओर वर्टिकल अरेंजमेंट में एक अन्य कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

स्मार्टफोन के रियर में एक रिप्लेसेबल प्लास्टिक कवर होगा और इस मॉडल पर कोई ग्लिफ लाइट नहीं होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 होने की उम्मीद है। फोन एचडी स्ट्रीमिंग के लिए वाइडवाइन L1 सर्टिफिकेशन का भी सपोर्ट करेगा। फोन ब्लैक, ग्रीन ब्लू और भारतीय-विशेष ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement

इसके अलावा टिपस्टर ने साफ किया है कि स्मार्टफोन जुलाई 2024 में $249 (लगभग 20,731 रुपये) से $279 USD (लगभग 23,229 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। पिछली रिपोर्ट में लगभग 12,000 रुपये की बजट कीमत का सुझाव दिया गया था। स्पेसिफिकेशन लगभग Nothing Phone (2a) के समान हैं, जिससे पता चलता है कि CMF फोन कुछ डिजाइन बदलावों के साथ एक रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये स्पेसिफिकेशंस एक इंजीनियरिंग सैंपल से हैं, इसलिए लॉन्च होने पर सटीक स्पेसिफिकेशंस का पता चलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing, CMF Smartphone, CMF Smartphone Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.