50MP कैमरा और 4900mAh बैटरी के साथ आएगा चाइना मोबाइल का नया Nzone स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.29mm, चौड़ाई 74.7mm, मोटाई 8.372mm और वजन 195 किलो है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मई 2022 18:22 IST
ख़ास बातें
  • Nzone स्मार्टफोन में 6.7 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nzone स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Nzone स्मार्टफोन 2.2GHz ऑक्टा कोर CPU वाले चिपसेट पर बेस्ड होगा।

Nzone स्मार्टफोन में 6.7 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Nzone

चीन की सबसे बड़ी कैरियर चाइना मोबाइल Nzone नाम के ब्रांड के तहत स्मार्टफोन बेचने के लिए लोकप्रिय है। इन स्मार्टफोन को Huawei द्वारा तैयार किया गया है। इसलिए इनमें से कुछ स्मार्टफोन मौजूदा Huawei फोन के रीबैज या ट्वीक्ड वर्जन हैं। टेलीकॉम दिग्गज द्वारा अब एक नया स्मार्टफोन जारी करने की संभावना है, क्योंकि TENAA पर एक मॉडल नजर आया है। डिवाइस की लिस्टिंग से इसके अधिकतर खासियतों का पता चलता है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Nzone स्मार्टफोन की स्टोरेज और प्रोसेसर


Advertisement
सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात आगामी Nzone स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SP210 होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 2.2GHz ऑक्टा कोर CPU वाले चिपसेट पर बेस्ड होगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में SoC को 8GB RAM और 128GB या 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।
 

Nzone स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप


कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा। यह 10x ऑप्टिकल जूम के सपोर्ट के साथ आने के लिए लिस्टेड है। मगर हमे लगता है कि यह गलत हो सकता है, क्योंकि यह एक बजट स्मार्टफोन और Nzone स्मार्टफोन आमतौर पर बजट या मिड-रेंज मॉडल ही होते हैं।
Advertisement
 

Nzone स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस Nzone स्मार्टफोन में 6.7 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेजोल्यूशन 2388 x 1080 पिक्सल और 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी दी जाएगी।

डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.29mm, चौड़ाई 74.7mm, मोटाई 8.372mm और वजन 195 किलो है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। चाइना मोबाइल ने अभी तक इस आगामी स्मार्टफोन को टीज नहीं किया है। इसलिए यह कहना मुश्किल होगा कि यह स्मार्टफोन ऑफिशियल कब तक लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nzone Smartphone, Huawei, China Mobile

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.