50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Lava Shark लॉन्च, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये, जानें फीचर्स

Lava ने मंगलवार को भारत में Lava Shark लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Lava Shark के 4GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।
  • Lava Shark में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Shark में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Lava Shark में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava ने मंगलवार को भारत में Lava Shark लॉन्च कर दिया है। इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में AI सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Unisoc T606 चिपसेट से लैस है। यह फोन Android 14 के साथ आता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Lava Shark के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Lava Shark Price


Lava Shark के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। Lava इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान कर रही है और साथ में घर पर ही फ्री सर्विस भी शामिल है। यह वर्तमान में बिक्री के लिए Lava रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को स्टील्थ ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में खरीद सकते हैं।


Lava Shark Specifications


Lava Shark में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 269ppi है। यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, रैम को वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है और इनबिल्ट स्टोरेज 256GB तक बढ़ा सकते हैं। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। यह फोन 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है, लेकिन फोन बॉक्स में 10W चार्जर के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Shark के रियर में LED फ्लैश यूनिट के साथ 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अतिरिक्त इमेजिंग फीचर्स में AI मोड, पोर्ट्रेट, प्रो मोड और HDR सपोर्ट शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। यह फोन IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल से बचाव होने के साथ स्प्लैश-रेसिस्टेंट मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.