Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत

Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत

Photo Credit: Lava

Lava Shark 2 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Lava Shark 2 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।
  • Lava Shark 2 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Shark 2 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। Shark 2 Pro 5G में ऑक्टा कोर Unisoc चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह फोन ड्यूल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको लावा शार्क 2 प्रो 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Shark 2 Pro 5G Price

Lava Shark 2 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,699 है। यह स्मार्टफोन अब बिक्री के लिए देश में लावा के ऑथोराइज्ड ऑफलाइन रिटेलर्स और ऑनलाइन रिटेल के जरिए उपलब्ध हो गया है। Lava का यह फोन आकाश ब्लू और नंदा सिल्वर कलर में आता है। इसके अलावा कंपनी सभी ग्राहकों को देशभर में फ्री डोरस्टेप फोन सर्विस प्रदान करती है।

Lava Shark 2 Pro 5G Features & Specifications

Lava Shark 2 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। लावा का यह फोन बिना किसी फालतू ऐप (ब्लोटवेयर) वाले वनीला Android 16 के साथ आता है। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए एक OS अपग्रेड और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें कंपनी का अपना AI पावर्ड चैटबॉट Vayu AI भी दिया गया है। Shark 2 Pro 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। 

 कैमरा सेटअप की बात करें तो Shark 2 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन ड्यूल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो को 2K/30 fps तक कैप्चर करने की सुविधा प्रदान करता है। Lava के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, इसमें रैम 6GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  15. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »