22 हजार रुपये वाला Motorola का धांसू फोन मात्र 1399 रुपये में!, इस ऑफर से सस्ते में अपना बनाएं 64MP कैमरा,5000mAh बैटरी वाला फोन

Motorola One Fusion+ के 6 GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन यह 14 प्रतिशत छूट के बाद 18,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ के 6GB RAM/128GB वेरिएंट पर छूट मिल रही है।
  • Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।
  • Motorola One Fusion+ में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

रिपब्लिक डे के मौके पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Amazon Great Republic Day Sale चल रही है। इस सेल में एक से बढ़कर एक फोन, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य एक्सेसरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस दौरान स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो हम आपके अमेजन की बेस्ट डील लेकर आए हैं, जिसमें आप Motorola One Fusion+ को भारी डिस्काउंट के साथ अपना बना सकते हैं। यहां हम आपको मोटोरोला के इस स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Motorola One Fusion+ पर ऑफर


Motorola One Fusion+ के 6 GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन यह 14 प्रतिशत छूट के बाद 18,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को महज 908 रुपये प्रति माह EMI से भी खरीदा जा सकता है। यह फोन भारतीय बाजार में 2020 में लॉन्च किया गया था। 
Advertisement
 
बैंक ऑफर के तहत एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 1,250 रुपये तक बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर द्वारा पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 17,600 रुपये तक छूट मिल सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर पूरा मिलने पर सिर्फ 1,399 रुपये देकर यह फोन आपका हो सकता है।
 

Motorola One Fusion+ के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा के लिए इस फोन में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000 एमएएच बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ड्यूल सिम सपोर्ट है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.9 mm, चौड़ाई 76.9 mm, मोटाई 9.6 mm और वजन 210 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • Bad
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.