चैंपवन सी1 देगा फ्रीडम 251 को चुनौती? 501 रुपये में मिलेगा यह फोन

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अगस्त 2016 11:55 IST
नोएडा की कंपनी रिंगिग बेल्स के 251 रुपये के फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लॉन्च करके जमकर सुर्खियां बटोरीं। नोएडा की इस कंपनी की चुनौती देने के लिए मार्केट में एक और नई कंपनी उतर आई है। चैंपवन नाम की एक कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर चैंपवन सी1 हैंडसेट को 7,999 रुपये में लिस्ट किया है। कंपनी 2 सितंबर को आयोजित होने वाली पहली फ्लैश सेल में हैंडसेट को 501 रुपये में बेचेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

कंपनी की वेबसाइट पर जाने के बाद पहली नज़र में कंपनी को लेकर शंका बढ़ जाती है। रजिस्ट्रेशन बटन काम नहीं कर रहे हैं। कंपनी ने इसका कारण पेमेंट गेटवे को बताया है। कपना का कहना है कि यह अगले 24 घंटे तक काम नहीं करेगा। हालांकि, यह भी बताया गया है कि स्मार्टफोन 'कैश ऑन डिलिवरी' पर ही उपलब्ध होगा। सवाल उठता है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान पेमेंट गेटवे की क्या ज़रूरत है? कुछ मीडिया रिपोर्ट में रजिस्ट्रेशन शुल्क होने का ज़िक्र किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी के मंसूबों को लेकर शंका और बढ़ जाती है।

जोधपुर की इस कंपनी ने वेबसाइट पर एक टोल फ्री नंबर और दो अन्य फोन सपोर्ट नंबर लिस्ट किए हैं। हमने इन नंबर पर कॉल भी किया, लेकिन उनका जवाब कभी नहीं दिया गया। इनमें से एक नंबर स्विच ऑफ भी था। हाल के दिनों में भारत में मोबाइल बनाने वाली कंपनियों की बाढ़ सी आ गई है। इनमें से ज्यादातर कंपनियां चौंकाने वाली कीमत में हैंडसेट लॉन्च कर रही हैं। इस रणनीति के साथ मार्केट में उतरने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स थी। उसने कुछ स्मार्टफोन ग्राहकों को डिलिवर भी किए हैं। लेकिन कई कंपनियां तो हैंडसेट लॉन्च करने से पहले ही गायब हो गईं। हम अपने सभी पाठकों को फिलहाल इस तरह के ऑफर से बचने का सुझाव देंगे।
 
आपको बता दें कि चैंपवन सी1 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। हैंडसेट का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। पावर देने के लिए मौजूद है 2500 एमएएच की बैटरी। यह 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसे व्हाइट, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.