Caviar ने iPhone 16 Pro के रोज गोल्ड, पर्ल और डायमंड वेरिएंट किए पेश

Caviar ने वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हुए अपने Apple iPhone 16 Pro सीरीज सीक्रेट लव कलेक्शन की पेशकश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 18:39 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro बाउक्वेट डोर की कीमत $9,630 (लगभग 8,34,869 रुपये) है।
  • iPhone 16 Pro सर्पेंटिस पर्ल की कीमत $9,990 (लगभग 8,66,032 रुपये) है।
  • iPhone 16 Pro सी ऑफ लव वर्जन की कीमत $11,630 (लगभग 10,08,204 रुपये) है।

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Caviar

दुबई बेस्ड लग्जरी डिवाइस निर्माता Caviar ने वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हुए अपने Apple iPhone 16 Pro सीरीज सीक्रेट लव कलेक्शन की पेशकश की है। पर्ल्स से इंस्पायर्ड इस कलेक्शन में तीन वर्जन जैसे कि बाउक्वेट डोर, सर्पेंटिस पर्ल और सी ऑफ लव शामिल हैं। आइए Caviar iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Apple iPhone 16 Pro Price


Apple iPhone 16 Pro के बाउक्वेट डोर की कीमत $9,630 (लगभग 8,34,869 रुपये), सर्पेंटिस पर्ल की कीमत $9,990 (लगभग 8,66,032 रुपये) और सी ऑफ लव वर्जन की कीमत $11,630 (लगभग 10,08,204 रुपये) है। दूसरी ओर iPhone 16 Pro Max बाउक्वेट डोर की कीमत $9,910 (लगभग 8,59,097 रुपये), सर्पेंटिस पर्ल की कीमत $10,270 (लगभग 8,90,305 रुपये) और सी ऑफ लव वर्जन की कीमत $11,910 (लगभग 10,32,477 रुपये) है। Caviar इन मॉडल की 99 यूनिट तैयार करेगा। 

बाउक्वेट डोर वर्जन
Caviar का कहना है कि बाउक्वेट डोर वर्जन सबसे महंगे बुके और वेलेंटाइन गिफ्ट को रिप्रेजेंट करता है। इसका रियर पैनल गेनवन कॉफ स्किन से कवर है और इसमें मदर-ऑफ-पर्ल बटरफ्लाई और 24k रोज गोल्ड प्लेटिंग की ड्यूल लेयर वाले एलिमेंट हैं। ब्रांड का कहना है कि यह डिजाइन वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स के फ्लोरल लुक के साथ एस्थेटिक से इंस्पायर्ड है।
Advertisement

सर्पेंटिस पर्ल वेरिएंट
अगला सर्पेंटिस पर्ल वेरिएंट है, जैसा कि इसके नाम से साफ है, इसमें फोन के रियर के कवर पर एक हार्ट के लिए एक सर्पेंट दिखाया गया है, जो पेशन और रिन्यूअल का साइन है। पैनल असली बेज-क्रीम लेदर से कवर हुआ है और इसमें नेचुरल पर्ल हैं, जबकि डेकोरेटिव एलिमेंट 24k रोज गोल्ड प्लेटिंग हैं। Caviar ने कहा कि यह डिजाइन बुलगारी ज्वेलरी पर बेस्ड है।
Advertisement

सी ऑफ लव वर्जन
सबसे आखिर में सी ऑफ लव वर्जन है। इसका डिजाइन टाइमलेस वर्क ऑफ आर्ट पर बेस्ड है, जिसमें इटेलियन पेंटर सैंड्रो बोथीसेली की द बर्थ ऑफ वीनस भी शामिल है। पिंक कॉफ लेदर में लिपटे पिछले कवर में 24k पिंक गोल्ड प्लेटेड शेल, पर्ल, मदर-ऑफ-पर्ल और डायमंड हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.