Caviar ने iPhone 17 Pro, Pro Max का लग्जरी वेरिएंट किया लॉन्च, 11 लाख रुपये है कीमत

लग्जरी कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 12:44 IST
ख़ास बातें
  • सीक्रेट लव कलेक्शन में सबसे फ्लैगशिप डिजाइन Emerald Tree है।
  • फ्लूर डी लुमिएर में नक्काशी के साथ चांदी के कैमेलिया फूल वाला डिजाइन है।
  • डांसिंग हार्ट्स में डार्क ब्लू कलर लैदर के बैकग्राउंड पर गोल्ड प्लेट है।

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Caviar

लग्जरी कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के सीक्रेट लव कलेक्शन के तहत ये नए लिमिटेड एडिशन हैंड्सक्राफ्ट मॉडल आए हैं, जिनमें हाई एंड आर्ट को शामिल किया गया है। रोमांस, सेलिब्रेशन और सीजनल एलिगेंस थीम पर डिजाइन किए गए इन प्रत्येक मॉडल की सिर्फ 19 यूनिट हैं। आइए Caviar के सीक्रेट लव कलेक्शन वाले इन आईफोन मॉडल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Caviar iPhone Price

Caviar iPhone के डांसिंग हार्ट्स वेरिएंट की शुरुआती कीमत $10,200 (लगभग 9,15,016 रुपये), एमराल्ड ट्री और कैरेमल की कीमत $11,630 (लगभग 10,43,260 रुपये) और फ्लेर डे लुमियर की कीमत $13,060 (लगभग 11,71,537 रुपये) है। ये सभी मॉडल अब कैवियर की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस कलेक्शन के प्रत्येक फोन की कीमत क्राफ्टमैनशिप के लेवल और मैटेरियल के आधार पर तय होती है। 

Advertisement

एमर्ल्ड ट्री
सीक्रेट लव कलेक्शन में सबसे फ्लैगशिप डिजाइन Emerald Tree है। इसमें डार्क ग्रीन लैदर, सोने प्लेटेड ज्वेलरी और क्रिसमस के गहनों जैसे लाल रंग के एक्सेंट हैं। यह डिजाइन एक सजे हुए पेड़ की थीम जैसा लगता है, जिसका उद्देश्य सर्दियों के मौसम में फेस्टिव की भावना पैदा करना है। क्रिस्टल और टेक्सचर्ड गोल्ड डिजाइन फोन एक रिफ्लेक्टिव, हॉलिडे-थीम वाला फिनिश प्रदान करता है।

कारमेल
Caviar ने अपने अपडेटेड लाइनअप के तहत तीन अन्य डिजाइन भी पेश किए हैं। कारमेल मॉडल में लाल और सफेद कलर के एक्सेंट के साथ कारमेल कलर का असली लेदर उपयोग किया गया है। रियर में फूलों की चीजों के साथ गोल्ड प्लेटेड है जो कि हाई एंड ज्वेलरी ब्रांड्स से प्रेरित है। यह डिजाइन सादगी के साथ एलिगेंस पर ध्यान देते हुए तैयार हुआ है।

फ्लूर डी लुमिएर
फ्लूर डी लुमिएर में नक्काशी के साथ चांदी के कैमेलिया फूल वाला डिजाइन है। कैवियार ने पंखुड़ियों में डेप्थ और कोमलता के लिए मोतियों को जड़ा है। यह डिजाइन फेमिनन ग्रेस के प्रतीक कैमेलिया पर बेस्ड है। इसमें डार्क कलर का लैदर, ज्वेलरी इनेमल और 24 कैरेट गोल्डशामिल है।

Advertisement

डांसिंग हार्ट्स
डांसिंग हार्ट्स मॉडल में डार्क ब्लू कलर के लैदर के बैकग्राउंड पर आपस में जुड़ी हुई गोल्ड प्लेटेड लाइन हैं। डिजाइन में लेयर पर हार्ट शेप के इनले लगाए गए हैं जो मूवमेंट का इल्यूजन पैदा करते हैं, जो एक फ्लोटिंग डांस पैटर्न जैसा दिखता है। कैवियार इस वर्जन को फाइन ज्वेलरी जैसा प्रस्तुत करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.