आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस खरीदने पर एयरटेल देगी 120 जीबी 4जी डेटा मुफ्त

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 13:19 IST
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की दीवानगी को भुनाने का मौका कोई भी कंपनी चूकना नहीं चाहती। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल भी इन स्मार्टफोन को बेच रही है। ऐप्पल के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को कंपनी के ऑफलाइन रिटेल और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

एयरटेल ने जानकारी दी है कि उसके स्टोर से आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस खरीदने वाले ग्राहकों को वह एक साल के लिए हर महीने 10 जीबी 4जी/3जी डेटा मुफ्त देगी। हालांकि, मुफ्त डेटा एयरटेल इंफिनिटी पोस्टपेड प्लान के साथ मिलेगा। बताया गया है कि मुफ्त डेटा ऑफर प्लान के साथ मिलने इंटरनेट डेटा से अलग होगा। इस तरह से यूज़र पूरे साल में एयरटेल इंफिनिटी प्लान से साथ 120 जीबी 4जी/3जी मुफ्त पाएंगे।
Advertisement

आपको बता दें कि एयरटेल इंफिनिटी पोस्टपेड प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, सीमित 4जी/3जी डेटा, एमसएमएस व विंक म्यूज़िक और विंक मूवीज़ के मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। आप इन प्लान के बारें यहां जाकर विस्तार से जान सकते हैं।

भारती एयरटेल के डायरेक्टर ऑपरेशन्स अजय पुरी ने कहा, "हम आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साथ अपने यूज़र के लिए रोचक डेटा ऑफर लॉन्च करके बेहद ही उत्साहित हैं। ग्राहकों को लेटेस्ट आईफोन के साथ हमारे इंफिनिटी प्लान से अनिलिमिटेड वॉयस कॉल और निर्धारित डेटा तो मिलेगा ही, साथ में हर महीने 10 जीबी मुफ्त डेटा का फायदा उठाया जा सकेगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Apple, iPhone 7, iPhone 7 Plus, Data Offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.