भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 23:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट हो सकता है
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी लिस्टिंग हुई है

इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है

Photo Credit: Boltt

देश में वियरेबल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Fire-Bolt की जल्द स्मार्टफोन के मार्केट में बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Boltt स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पहले Boltt स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस स्मार्टफोन को 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि Boltt स्मार्टफोन में क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस मिलेगा। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया है। इसमें फ्रंट पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें लोअर बेजेल अन्य साइड की तुलना में कुछ थिक दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें फ्लैट-फ्रेम डिजाइन दिख रहा है। 

हालांकि, Fire-Boltt ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस या प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Fire-Boltt शुरुआत में 20,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन्स पर फोकस कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला Lava, Oppo, Vivo और Samsung जैसे ब्रांड्स से होगा। Fire-Boltt ने बताया था कि उसकी स्मार्टफोन सीरीज में Ace और Evo सीरीज शामिल होगी। इनमें 4G और 5G मॉडल्स शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। 

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी का पहला स्मार्टफोन Boltt Evo 4G हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 440 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,470 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। एंट्री लेवल के चिपसेट Unisoc T7250 में 1.82 GHz पर क्लॉक्ड दो CPU कोर्स और 1.61 GHz पर चलने वाले छह एफिशिएंसी कोर्स हैं। इस चिपसेट का इस्तेमाल Realme P4x, Oppo A6c, Poco C81 Pro और Itel Zeno 200 में भी किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.