ब्लू वीवो एयर एलटीई, प्योर एक्सएल एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च

ब्लू वीवो एयर एलटीई, प्योर एक्सएल एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने दो नए स्मार्टफोन वीवो एयर एलटीई और प्योर एक्सएल लॉन्च किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स अमेज़न डॉट कॉम पर मिलेंगे। कंपनी ने इन डिवाइस को ग्लोबल मार्कट में उतारने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

दावा किया जा रहा है कि ब्लू वीवो एयर एलटीई अमेरिका में लॉन्च किया गया 'सबसे पतला और हल्का (97 ग्राम)' 4जी एलटीई स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन $199 (करीब 13,000 रुपये) में मिलेगा और इसकी बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी।

दूसरी तरफ, ब्लू प्योर एक्सएल की कीमत $349 (करीब 23,000 रुपये) है और यह 29 सितंबर से उपलब्ध होगा। वीवो एयर एलटीई स्मार्टफोन की तरह प्योर एक्सएल में भी अमेरिका के चुनिंदा टेलीकॉम ऑपरेटर पर 4जी एलटीई सपोर्ट उपलब्ध होगा।

ब्लू वीवो एयर एलटीई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। स्मार्टफोन 1.2गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ एड्रेनो 306 जीपीयू और 2जीबी रैम मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है। स्मार्टफोन में 4.8 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 306 पीपीआई। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। लेटेस्ट ब्लू वीवो एयर एलटीई स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। वीवो एयर एलटीई का डाइमेंशन 141.9x68.1x5.1मिलीमीटर है। इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2050एमएएच की बैटरी है।

ब्लू ने नए प्योर एक्सएल स्मार्टफोन को कम कीमत वाला 'फ्लैगशिप' हैंडसेट करार दिया है। इस फोन में 6 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 490पीपीआई। इस स्मार्टफोन में भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है।

ब्लू प्योर एक्सएल में मीडियाटेक के नए हेलियो एक्स10 (एमटी6795) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड देगा। डिवाइस पावरवीआर जी6200 जीपीयू और 3जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64जीबी है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड(64जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है।
blu pure xl back
स्मार्टफोन का एल्यूमीनियम मेटल डिज़ाइन है। फिंगरप्रिंट स्कैनर बैकपैनल पर मौजूद है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन को 10 मिलीसेकेंड में फिंगरप्रिंट टच के जरिए अनलॉक किया जा सकता है। इस फीचर के जरिए यूज़र डिवाइस पर फाइल को भी लॉक रख पाएंगे।

स्मार्टफोन में ट्रू टोन फ्लैश के साथ 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले ब्लू प्योर एक्सएल में 3500एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन के गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  2. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  3. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  4. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  6. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  7. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  8. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  9. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  10. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »