ब्लू वीवो 5 आर में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और 3 जीबी रैम, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 सितंबर 2016 12:20 IST
ख़ास बातें
  • ब्लू वीवो 5 आर सी कीमत 199,99डॉलर (करीब 13,500 रुपये) है
  • यह अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है
अमेरिका की स्मार्टफोन कंपनी ब्लू मोबाइल ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन ब्लू वीवो 5आर पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में लॉन्च हुए ब्लू वीवो 5 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। ब्लू वीवो 5 आर की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,300 रुपये) है। वीवो 5 आर 21 सितंबर से अमेरिका में अमेज़न व बेस्ट बाय पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह फोन 21 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। यह फोन ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

ब्लू वीवो 5 आर में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक 6753 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो ब्लू वीवो 5 आर में एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वाइड एंगल लेंस और फ्रंट फ्लैश के साथ सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल है। फोन से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वीवो 5 आर में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 3150 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस है। 4जी एलटीई सपोर्ट वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.3x75.6x8.1 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.