Blu Advance A5 और Advance A5 Plus लॉन्च, जानें ख़ूबियां

अमेरिका की मोबाइल निर्माता ब्लू ने दो नए स्मार्टफोन एडवांस ए5 और एडवांस ए5 प्लस लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन का डिज़ाइन एक जैसा है और इनमें एल्युमिनियम बॉडी व कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। लेकिन स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की बात करें तो एडवांस ए5 प्लस में ज़्यादा बेहतर वेरिएंट दिए गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 सितंबर 2017 10:27 IST
अमेरिका की मोबाइल निर्माता ब्लू ने दो नए स्मार्टफोन एडवांस ए5 और एडवांस ए5 प्लस लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन का डिज़ाइन एक जैसा है और इनमें एल्युमिनियम बॉडी व कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। लेकिन स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की बात करें तो एडवांस ए5 प्लस में ज़्यादा बेहतर वेरिएंट दिए गए हैं। Blu Advance A5 और Advance A5 Plus स्मार्टफोन अमेरिका में अमेज़नडॉटकॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। ब्लू एडवांस ए5 प्लस की कीत 109.99 डॉलर (करीब 7,000 रुपये) है जबकि ब्लू एडवांस ए5 की कीमत 89.99 डॉलर (करीब 5,780 रुपये) है। दोनों फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

ब्लू एडवांस ए5 प्लस की बात करें तो यह सिंगल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। हालांकि फोन को एंड्रायड ओरियो अपडेट मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्मार्टफोन में एक 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और माली टी720 जीपीयू है। इस फोन में एक 5.5 इंच (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है।  
 

फोटोग्राफी की बात करें तो, ब्लू एडवांस ए5 प्लस में रियर पर 13 मेगापिक्सल कैमरा है जबकि आगे की तरफ़ एक 8 मेगापिक्सल कैमरा है। दोनों कैमरों में एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो, स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से फोन अतिरिक्त गर्माहट को खत्म करता है और सीएनसी मिलिंग टेक्नोलॉजी के जरिए स्मार्टफोन ठीक से चलता है।

ब्लू एडवांस ए5 में एडवांस ए5 प्लस की तुलना में थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन हैं। एंड्रॉयड 7.0 र चलने के अलावा, स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इस फोन में एक 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले से लैस है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में एक 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। ब्लू एडवांस ए5 में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन कूलिंग के लिए सीएनसी मिलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी विकल्प सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6580डब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.