5,580mAh और Android 11 के साथ Blackview BV4900s फोन लॉन्च, जानें कीमत

Blakcivew BV4900s की कीमत $98.79 (लगभग 7,455 रुपये) है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोन डिस्काउंटिड कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन में चार कलर ऑप्शन आते हैं, रॉक ब्लैक, माउंटेन ग्रीन, सनसेट ऑरेंज और डेसर्ट यैलो।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2021 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Blackview BV4900s फोन Android 11 Go पर काम करता है
  • ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है ब्लैकब्यू बीवी4900एस
  • फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
Blackview BV4900s को कंपनी के लेटेस्ट रग्ड स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर दिया गया है, जो कि मौजूदा Blackview BV4900 का सक्सेसर है। अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में नया फोन कई अपग्रेड्स के साथ आया है। ब्लैकब्यू बीवी4900एस फोन Android 11 Go के साथ आता है। इस फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है, पुराना फोन MediaTek MTK6761 प्रोसेसर से लैस था। हालांकि, बैटरी के मामले में नया फोन पुराने के समान ही है, दोनों ही फोन 5,580mAh की बैटरी के साथ आते हैं।
 

Blackview BV4900s Price

Blakcivew BV4900s की कीमत $98.79 (लगभग 7,455 रुपये) है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोन डिस्काउंटिड कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन में चार कलर ऑप्शन आते हैं, रॉक ब्लैक, माउंटेन ग्रीन, सनसेट ऑरेंज और डेसर्ट यैलो।
Advertisement
 

Blackview BV4900s specification

ब्लैकब्यू बीवी4900एस फोन Android 11 Go आधारित Smart Doke OS 2.0 पर काम करता है। इसमें 5.7 इंच एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।   

फोन की बैटरी 5580mAh की है। यह फोन MIL-STD-810G, IP68, and IP69K है। यह फोन 13.7mm पतला और 261 ग्राम भारी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  3. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  4. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  5. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  6. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  7. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  8. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  9. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  10. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.