BlackBerry के Android स्मार्टफोन 'Venice' की तस्वीर लीक

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 20 अगस्त 2015 10:19 IST
ब्लैकबेरी (BlackBerry) वाकई में अपने पहले एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन वेनिस (Venice) पर काम कर रही है। ऐसा दावा किया है नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने।

ब्लास ने BlackBerry के इस स्लाइडर फोन की तस्वीर लीक है जो सिर्फ एंड्रॉयड ऐप को ही नहीं चलाएगा, बल्कि Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। ब्लास द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर में  'Venice' स्मार्टफोन बड़े स्क्रीन वाला डिवाइस नज़र आ रहा है। इसके साथ स्लाइडर के नीचे फिज़िकल कीबोर्ड भी मौजूद है। लीक हुई तस्वीर में गूगल (Goggle) के ऐप्स के लोगो भी नज़र आ रहे हैं। 'Venice' के स्क्रीन पर दिख रहे ऐप्स में Play Store, Google+, Hangouts और Google Maps शामिल हैं।
Advertisement

एक दूसरे ट्वीट में ब्लास ने यह भी दावा किया कि ब्लैकबेरी वेनिस (BlackBerry 'Venice') अमेरिका में नवंबर महीने में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन अमेरिका के चार नेशनल टेलीकॉम ऑपरेटर AT&T, Verizon, T-Mobiles और Sprint के जरिए बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि ब्लास का यह दावा एक पुराने खुलासे से बिल्कुल मेल नहीं खाता जिसमें कहा गया था कि Android पर चलने वाला BlackBerry 'Venice' स्मार्टफोन सिर्फ AT&T पर लॉन्च किया जाएगा।

पुरानी लीक और रिपोर्ट के मुताबिक, BlackBerry Venice एक स्लाइडर स्मार्टफोन है और इसमें डुअल-एज़ कर्व्ड डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 5.4 इंच के QHD (1440x2560 pixels) डिस्प्ले, 1.8GHz hexa-core 64-bit Snapdragon 808 प्रोसेसर, 3GB का रैम (RAM), 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।
Advertisement

एक पुरानी रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि  BlackBerry अपने प्रोडक्ट ऐसे पोज़ीशन करेग कि यूज़र जब भी तेजी से किसी चीज़ का नोट करना है तो ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस में फिज़िकल कीबोर्ड स्लाइडर डिस्प्ले के निचले हिस्से में मौजूद है। यूज़र इसका इस्तेमाल हैवी यूज़ जैसे कि ईमेल भेजने के लिए कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.