ब्लैकबेरी अब नहीं बनाएगी स्मार्टफोन, हुआ एक युग का अंत

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 28 सितंबर 2016 19:11 IST
स्मार्टफोन की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है। एक समय तक फ्लैगशिप और बेहद ही सुरक्षित हैंडसेट बनाने के लिए सम्मानित कंपनी ब्लैकबेरी ने स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने का फैसला किया है। लगातार हो रहे आर्थिक घाटे के बीच कंपनी ने यह फैसला किया है। ध्यान रहे कि इस साल की दूसरी तिमाही में भी ब्लैकबेरी लिमिटेड ने घाटे का बिजनेस किया है। इसके बाद कंपनी के द्वारा स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने की जानकारी दी गई।

कंपनी अब सिर्फ सॉफ्टवेयर बिजनेस पर ध्यान लगाएगी। ब्लैकबेरी अपने स्मार्टफोन डिजाइन और प्रोडक्शन के काम को पूरी तरह से आउटसोर्स कर देगी। कंपनी पिछले कुछ सालों से घाटे में चल रहे मोबाइल बिजनेस को फायदा में लाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। ब्लैकबेरी मोबिलिटी सॉल्यूशन का ध्यान अब सिर्फ एप्लिकेशन बनाने और गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के ज्यादा सुरक्षित वर्ज़न डेवलप करने पर केंद्रित रहेगा।

कंपनी ने हाल ही में इंडोनेशिया की एक कंपनी के साथ साझेदारी की थी। वह आगे भी इसी रणनीति को अपनाते हुए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करेगी। कंपनी की योजना सारे आंतरिक हार्डवेयर डेवलपमेंट को बंद करने की है। इन कामों को वह अपनी साझेदार कंपनियों को दे देगी।

याद रहे कि कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में ही अपना आखिरी फोन ब्लैकबेरी डीटीईके50 पेश किया था। इसके बारे में दुनिया का सबसे सुरक्षित एंड्रॉयड स्मार्टफोन होने का दावा किया गया था। इस स्मार्टफोन में यूज़र की बिजनेस और निजी जानकरियां समेत सारा डेटा इनक्रिप्ट होते हैं। हालांकि, इसे मार्केट में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, Sales, Smartphone, Mobiles, Apps, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.