ब्लैकबेरी के दूसरे एंड्रॉयड फोन 'वियना' की तस्वीरें सामने आईं

ब्लैकबेरी के दूसरे एंड्रॉयड फोन 'वियना' की तस्वीरें सामने आईं
विज्ञापन
कंपनी के पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्लैकबेरी प्रिव की बिक्री चुनिंदा मार्केट में पिछले हफ्ते ही शुरू हुई थी। अब खबर आ रही है कि कनाडा की यह कंपनी अपने दूसरे एंड्रॉयड फोन पर काम करना शुरू कर चुकी है।

कथित तौर पर ब्लैकबेरी के दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन का कोडनेम ''वियना''होगा। इस हैंडसेट की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका है जब इस हैंडसेट की तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं। हालांकि, हैंडसेट के बाकी स्पेसिफिकेशन को लेकर बहुत जानकारी नहीं उपलब्ध है। याद रहे कि ब्लैकबेरी प्रिव को लॉन्च से पहले ''वेनिस'' कोडनेम से जाना जाता था।

लीक हुई तस्वीरों से यह पता चल रहा है कि कंपनी इस बार स्लाइडर एंड्रॉयड फोन नहीं बना रही है। उसने अबकी बार अपने पुराने अपफ्रंट कीबोर्ड डिजाइन पर भरोसा जताया है। अगले हिस्से में एक फ़िजिकल कीबोर्ड नज़र आ रहा है और उसके ऊपर डिस्प्ले। रियर हिस्से में फ्लैश के साथ कैमरा दिया गया है। तस्वीरों के मुताबिक, वॉल्यूम बटन दायीं तरफ हैं और पावर बटन बायीं तरफ।

वैसे, हम आपको आगाह कर दें कि ये सिर्फ दावें और कयास हैं। कंपनी की ओर से ब्लैकबेरी ''वियना''को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस जानकारी की विश्वसनियता पर हम मुहर नहीं लगा सकते।

आपको याद दिला दें कि ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440×2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3 जीबी के रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में 3410 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी। एनएफसी फ़ीचर से लैस ब्लैकबेरी प्रिव में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में फिज़िकल कीबोर्ड भी है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »