Black Shark 2 Pro में होगा स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर

Black Shark 2 Pro को हाल ही में एंटूटू पर लिस्ट किया गया था। इससे पता चला था कि ब्लैक शार्क 2 प्रो एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जुलाई 2019 14:59 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक शार्क 2 प्रो को चीनी मार्केट में 30 जून को लॉन्च किया जाना है
  • ब्लैक शार्क 2 के अपग्रेड के तौर पर उतारा जाएगा ब्लैक शार्क 2 प्रो को
  • Black Shark 2 Pro गेमिंग फोन Asus ROG Phone 2 को चुनौती देगा

Xiaomi Black Shark 2 Pro गेमिंग के दीवानों के लिए है

Black Shark 2 Pro गेमिंग फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ आएगा। यह जानकारी कंपनी ने शनिवार को एक वीडियो टीज़र ज़ारी करके दी। पहले ही आई कई रिपोर्ट्स में ब्लैक शार्क गेमिंग फोन में इस लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिपसेट होने के दावे किए गए थे। बता दें कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का अपग्रेड है Snapdragon 855 Plus। इसके बारे में पुराने वर्ज़न की तुलना में 15 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस होने का दावा किया गया है। वहीं, ब्लैक शार्क 2 प्रो हैंडसेट को मार्केट में हाल ही भारत में लॉन्च किए गए ब्लैक शार्क 2 के अपग्रेड के तौर पर उतारा जाएगा।

वीबो पर ज़ारी किए गए वीडियो टीज़र में ब्लैक शार्क 2 प्रो की झलक नहीं मिलती है। लेकिन यह पुष्टि ज़रूर होता है कि नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर होगा जिसे क्वालकॉम ने इस महीने ही पेश किया था।

स्नैपड्रगैन 855 प्लस प्रोसेसर के बारे में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर की तुलना में 15 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देने का दावा है। नए प्रोसेसर में अपग्रेडेड एड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर होने के अलावा ब्लैक शार्क 2 प्रो को ब्लैक शार्क ऑनलाइन स्टोर पर भी लिस्ट किया गया है। इससे फोन में डीसी डिमिंग 2.0 और लिक्विड कूलिंग 3.0+ होने का खुलासा हुआ था।
Advertisement
 

Black Shark 2 Pro Specifications (Expected)

दूसरी तरफ, ब्लैक शार्क 2 प्रो को हाल ही में एंटूटू पर लिस्ट किया गया था। इससे पता चला था कि ब्लैक शार्क 2 प्रो एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके अलावा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। तस्वीर से प्रतीत होता है कि ब्लैक शार्क 2 प्रो के बैकपैनल का डिज़ाइन ब्लैक शार्क 2 वाला ही होगा।

बता दें कि ब्लैक शार्क 2 प्रो को चीनी मार्केट में 30 जून को लॉन्च किया जाना है। फोन मार्केट में Asus ROG Phone 2 को चुनौती देगा। यह स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.