Asus की जेनफोन स्‍मार्टफोन सीरीज हो सकती है बंद, क्‍या है फैसले की वजह? जानें

Asus : जून में आसुस ने अपने कर्मचारियों को एक इंटरनल लेटर में बताया था कि वह कंपनी के स्‍ट्रक्‍चर में बदलाव करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2023 18:33 IST
ख़ास बातें
  • कहा जा रहा है कि कंपनी के स्‍ट्रक्‍चर में बदलाव हो रहा है
  • इसका सीधा असर कर्मचारियों पर होगा
  • जेनफोन 10 आखिरी फोन हो सकता है सीरीज का

लेटेस्‍ट जेनफोन 10 मॉडल इस सीरीज का आखिरी फोन हो सकता है।

ताइवानी कंपनी आसुस (Asus) दुनियाभर के मार्केट में जाना-पहचाना नाम है। पीसी से लेकर लैपटॉप, गेमिंग डिवाइसेज और स्‍मार्टफोन्‍स की कैटिगरी में आसुस को लोग जानते हैं। हालांकि बीते कुछ महीनों से आसुस अन्‍य वजहों से चर्चाओं में है। खबरें हैं कि कंपनी में ऑर्गनाइजेशनल रीस्‍ट्रक्‍चर हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, आसुस ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि रीस्‍ट्रक्‍चर का उनपर कोई असर नहीं होगा यानी उनकी नौकरी नहीं जाएगी। इसके बावजूद ऐसा किया गया है। गिजमोचाइना ने एक रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि आसुस ने उसकी पॉपुलर जेनफोन (Zenfone) स्‍मार्टफोन सीरीज को बंद करने का फैसला किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जून में आसुस ने अपने कर्मचारियों को एक इंटरनल लेटर में बताया था कि वह कंपनी के स्‍ट्रक्‍चर में बदलाव करने जा रही है। कर्मचारियों को आश्‍वासन दिया गया था कि उनकी नौकरी नहीं जाएगी। बताया जाता है कि इसके बावजूद कथित तौर पर जुलाई में कंपनी के पीसी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की छंटनी की गई। 

मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्‍स के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि कमर्शल डिपार्टमेंट के तहत आने वालीं कई यूनिट्स को बदलाव के बारे में बताया गया था, जिससे इंजीनियरों और अन्‍य कर्मचारियों पर असर होगा। वर्कफोर्स में 50 फीसदी तक कमी आएगी। 

पहले ऐसा कहा गया कि कमर्शल कंप्‍यूटर टीम के लोग मोबाइल फोन प्रोडक्‍ट डिपार्टमेंट में भेजे जाएंगे, लेकिन वो छंटनी के दायरे में रहे। ऐसे कई लोगों को मोबाइल फोन यूनिट से हटा दिया गया, जिन्‍हें दूसरे विभागों से वहां भेजा गया था। 
Advertisement

रिपोर्ट में इसके पीछे की वजह आसुर की ROG और जेनफोन सीरीज को बताया गया है। कहा गया है कि लेटेस्‍ट जेनफोन 10 मॉडल इस सीरीज का आखिरी फोन हो सकता है। जेनफोन टीम को या तो दूसरे विभागों में भेजा जाएगा या फ‍िर ROG डिपार्टमेंट में मर्ज कर दिया जाएगा। इन बातों में जरा भी सचाई है तो आसुस की जेनफोन सीरीज अब इतिहास बनने जा रही है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Zenfone 10, zenfone 10 series end, Asus news, Asus layoff
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.