Asus Zenfone सीरीज़ के कई स्मार्टफोन हुए सस्ते, 3,000 रुपये तक की कटौती

ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस नए साल के मौके पर अपने प्रशंसकों के लिए सौगात लेकर आई है। कंपनी ने अपने कुल सात हैंडसेट की कीमत में कटौती की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2018 13:31 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल), ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) हुए सस्ते
  • Asus ZenFone 3 Max (ZC520TL) स्मार्टफोन अब 1,500 रुपये सस्ता
  • Asus Zenfone 3 Max (ZC553KL) अब 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस नए साल के मौके पर अपने प्रशंसकों के लिए सौगात लेकर आई है। कंपनी ने अपने कुल सात हैंडसेट की कीमत में कटौती की है। ग्राहक Asus ZenFone 3 (ZE520KL), Asus ZenFone 3 (ZE552KL), Asus ZenFone 3 Max (ZC520TL), Asus ZenFone 3 Max (ZC553KL), Asus ZenFone Max (ZC550KL), Asus ZenFone Go 5.0 और Asus ZenFone Go 5.5 को ग्राहक अब सस्ते में खरीद पाएंगे। बताया गया है कि ये हैंडसेट नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के अलावा असूस के पार्टनर रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे।

कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) मॉडल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। 5.5 इंच डिस्प्ले वाला असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) अब 14,999 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 16,999 रुपये थी। असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) मॉडल में 5.5 इंच डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3000 एमएएच की बैटरी है।  इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का।

वहीं, 5.2 इंच डिस्प्ले वाला असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) को ग्राहक 11,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कटौती 2,000 रुपये की है। असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) में 5.2 इंच डिस्प्ले, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 2650 एमएएच की बैटरी है। ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) मॉडल में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

Asus ZenFone 3 Max (ZC520TL) स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 1,500 रुपये की कटौती कर दी है। ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

Asus Zenfone 3 Max (ZC553KL) अब 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 12,999 रुपये थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी है। कैमरे के तौर पर इसमें डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी के लिए 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन मैक्स (ज़ेडसी550केएल) स्मार्टफोन अब तक 7,999 रुपये में बिकता था। अब ग्राहक इस फोन को 500 रुपये सस्ते में खरीद पाएंगे। ZenFone Max में 5000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आता है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
असूस ज़ेनफोन गो हैंडसेट भी सस्ता हो गया है। कंपनी ने दोनों वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। 5 इंच डिस्प्ले वाला Asus Zenfone Go 5.0 अब 7,499 रुपये की जगह 6,499 रुपये में मिलेगा। वहीं, 5.5 इंच डिस्प्ले वाला वेरिएंट 7,999 रुपये की जगह 6,999 रुपये में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus Smartphone, Asus Zenfone Series

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.