आसुस ज़ेनफोन मैक्स के दो नए वेरिएंट लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 मई 2016 13:38 IST
आसुस इंडिया ने अपने ज़ेनफोन मैक्स हैंडसेट के दो नए वेरिएंट भारत में लॉन्च किए हैं। गौरतलब है कि 5000 एमएएच की बैटरी से लैस आसुस ज़ेनफोन मैक्स को इस साल जनवरी महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

पुराने वेरिएंट की तुलना में नए वेरिएंट आसुस ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल) ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम वाला है और दूसरा 3 जीबी रैम वाला। अन्य अंतर में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हैं।

2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,999 रुपये में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। वहीं, 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। नए वेरिएंट को कंपनी ने ब्लैक और व्हाइट के अलावा ऑरेंज व ब्लू कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की करें तो ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल) में पुराने वेरिएंट की तरह 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम में ग्राहकों के पास 2 या 3 जीबी रैम के बीच चुनाव करने का विकल्प रहेगा। नए वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

पुराने वेरिेएंट की तरह ज़ेनफोन मैक्स के नए वेरिएंट में भी 5000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने बताया है कि इस डिवाइस का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर भी किया जा सकता है। हैंडसेट की बैटरी नॉन-रीमूवेबल है। कंपनी का दावा है कि ज़ेनफोन मैक्स की बैटरी 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी और 3जी नेटवर्क पर 37.6 घंटे तक का टॉक टाइम।
Advertisement

इस डुअल-सिम हैंडसेट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस,  ग्लोनास, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं।

ज़ेनफोन सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह यह भारतीय एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। यह एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर के साथ आएगा। हैंडसेट ब्लैक, व्हाइट, ऑरेंज और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.